{"_id":"66e8c5e804c15c2ec40932d4","slug":"protest-for-sub-health-center-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123454-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए दिया धरना
Tue, 17 Sep 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
राजपूतान के बजाय जाटान गांव को उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख का बजट जारी करने से खफा हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की मांग के लिए नौरंगाबास राजपूतान गांव के लोगों ने धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने नौरंगाबास राजपूतान के बजाय उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये नौरंगाबास जाटान के नाम जारी कर दिए।
धरने में सरपंच जय सिंह ने कहा कि गांव नौरंगाबास राजपूतान में ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की थी। प्रशासन ने गांव नौरंगाबास जाटान उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। सरपंच जय सिंह ने कहा कि गांव में राजनेताओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसे जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच महेश, जय सिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
फोटो-35
गांव नौरंगाबास राजपूतान में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए धरना देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण