फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   protest against farmers arrest

Charkhi Dadri News: जींद में हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 07 Nov 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
protest against farmers arrest
भाकियू की अगुवाई में वीरवार को मार्च निकालने के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। जींद में किसानों को गिरफ्तार करने के विरोध में किसान यूनियन ने वीरवार को बाढड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से गिरफ्तारी के खिलाफ आरपार का संघर्ष करने का भी एलान किया गया। वहीं, विरोध स्वरूप किसानों ने मार्च निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि सरकार की कार्यशैली पूंजीपति हितैषी व आमजन विरोधी बनी हुई है। इससे सभी वर्गों में रोष है। खेतों में डाली जा रही भूमिगत पाइपलाइन के एवज में नाममात्र का मुआवजा दिया जा रहा है। जींद में शांतिप्रिय तरीके से पंचायत कर रहे किसानों को गिरफ्तार करना मनमानी है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। सरकार व कंपनी ने किसानों को भरोसा दिया था कि उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

हरपाल भांडवा ने कहा कि कंपनी के अधिकारी मनमर्जी से ही जमीन का अधिग्रहण कर औने-पौने दरों के चेक जारी कर रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकृत भूमि बाद में किसी काम नहीं आती। इसलिए जब तक उनको बाजार दरों पर सौ फीसदी मुआवजा नहीं मिलता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर यूनियन महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, करतार सिंह, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, सत्यवान पंचगावां, जागेराम, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, मांगेराम काकड़ौली, सतबीर बाढड़ा, रामौतार लाड, मांगेराम, महेंद्र जेवली, प्रताप सिंह, करतार सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 27
एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन देते किसान संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed