फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Program to commemorate International Women's Day

Charkhi Dadri News: महिलाओं ने दी लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति

Wed, 28 Feb 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Program to commemorate International Women's Day
झोझूकलां। ग्रामीण विकास मंडल की ओर से मंगलवार को चिड़िया गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महिलाओं ने लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महिला दिवस पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आगाज कुल देवता बाबा प्रेमपुरी को समर्पित लोकगीत से हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकनृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बलौदा ने कहा कि आने वाले दशक में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के सशक्तीकरण की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि विश्व युवक केंद्र के साथ देशभर में 50 सामाजिक संस्थाएं उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक 22 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या का विरोध, महिला शिक्षा और हवाई जहाज उड़ाने के संकल्प लोकगीत सुन दर्शक गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की महिला प्रेरक सविता सोनी ने बताया कि ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के दौरान महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विजेता महिलाओं को पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन उषा रानी ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में रवि जांगड़ा, सुष्मिता, पूजा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed