{"_id":"66e4dcbd2a2e8bfe640eaca7","slug":"problem-on-railway-station-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-123275-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पहली बारिश भी नहीं झेल पाई हाल ही में बनी छत, प्लेटफार्म भी धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पहली बारिश भी नहीं झेल पाई हाल ही में बनी छत, प्लेटफार्म भी धंसा
Sat, 14 Sep 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत भारत योजना के तहत 14 करोड़ रुपये से कराया जा रहा दादरी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य
दो बार दी गई समय सीमा बीती, अब 31 अक्तूबर तक पूरा करना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। 14 करोड़ की परियोजना में यहां कई काम होने हैं। फिलहाल, प्लेटफार्म निर्माण का काम चल रहा है। कार्य पूरा होने से पहले ही निर्माणाधीन प्लेटफार्म धंस गया। नवनिर्मित छत से पानी टपक रहा है। वहीं, परियोजना पर काम पूरा करने की डेडलाइन 31 अक्तूबर है।
दादरी रेलवे स्टेशन वर्ष 1942 में बना था। उस दौरान यहां एक प्लेटफार्म बनाया गया था। यह प्लेटफार्म काफी नीचा पड़ गया। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करीब दो साल पहले रेलवे ने प्लेटफार्म संख्या बढ़ाते हुए एक नया प्लेटफार्म नंबर-एक बनाया है। अब करीब 82 साल पुराने प्लेटफार्म को नया बनाया जा रहा है। यह काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करवाया जा रहा है।
दो बार समय सीमा बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। अब एजेंसी को अंतिम समय सीमा 31 अक्तूबर दी गई है। बारिश के मौसम में इस डेडलाइन तक काम पूरा करना एजेंसी के लिए वैसे ही चुनौतीपूर्ण था। अब निर्माणाधीन प्लेटफार्म भी कुछ जगह से धंस गया। इसके चलते अब एजेंसी को उन हिस्सों का काम दोबारा करना पड़ेगा। इसके अलावा बुकिंग काउंटर की छत से भी पानी टपक रहा है। इसका निर्माण हाल ही में किया गया है।
विज्ञापन
- प्लेटफार्म नंबर दो ऊंचाई बढ़ाकर 85 सेंटीमीटर जाएगी
प्लेटफार्म की लंबाई करीब 550 मीटर होगी। इसे प्लेटफार्म नंबर एक की तर्ज पर बनाया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें प्रतीक्षालय कक्ष, शौचालय और पीने के पानी संबंधी कैंटीन सुविधा शामिल हैं।
- ये काम होने हैं
स्टेशन का नया प्रवेश द्वार बनकर तैयार है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर फुटपाथ, बाहर आने का अलग रास्ता, पैदल पथ पुल पर जाने का मार्ग, वातानुकूलित आधुनिक प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, पीने के पानी की सुविधा व सुंदरीकरण संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।
- पांच हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी के जिला बनने और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस समय प्रतिदिन करीब पांच हजार लोग दादरी रेलवे स्टेशन से हिसार और रेवाड़ी की तरफ सफर करते हैं।
12 मीटर चौड़े पैदल पुल का होगा निर्माण
प्लेटफार्म पर यात्रियों को एक नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़े दूसरे पैदल पुल का निर्माण करवाया जाएगा। पुल निर्माण होने के बाद यात्रियाें को जान जोखिम में डाल कर ट्रेनों के नीचे से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके साथ ही डिजिटल डिस्प्ले, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड व सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इन पर सात करोड़ का बजट खर्च होना है।
अभी प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य समाप्त होने से पहले सभी स्थानों का निरीक्षण करने के बाद ही प्लेटफार्म हैंडओवर किया जाएगा।
-आशुतोष कुमार, निर्माण कार्य निरीक्षक रेलवे मंडल
फोटो: 05 पैदल पुल के पास धंसी पड़ी इंटरलॉकिंग । संवाद
फोटो: 06 मुख्य कार्यालय के सामने धंसा प्लेेटफार्म नंबर दो। संवाद
फोटो: 07 बारिश के दौरान बुकिंग काउंटर पर टपकता पानी। स्रोत : रेल यात्री
फोटो: 08 प्लेटफार्म दो पर निर्माण के बाद उखड़ा प्लास्टर। संवाद