फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of travelling

Charkhi Dadri News: प्रवासी श्रमिकों को तीन घंटे करना पड़ा इंतजार, तब जाकर मिली दिल्ली की बस

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
problem of travelling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। छठ पूजा के लिए अपने घर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली जाने के लिए बस सेवा नहीं मिल पाई। उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके चलते उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। प्रवासी लोगों ने डिपो अधिकारियों से दिल्ली रूट पर बस सेवा बढ़ाने की मांग की है।
जिले में काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक हैं। वे अब छठ पूजा के लिए अपने घर जा रहे हैं। ट्रेन सेवा के अभाव के चलते ज्यादातर श्रमिक बसों में दिल्ली तक जाते हैं। वहां से ट्रेन पकड़कर वे उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंचते हैं। रविवार को काफी संख्या में प्रवासी दादरी बस स्टैंड पहुंचे। लंबा इंतजार करने के बाद ही उन्हें बस मिल पाई। इससे पहले उन्हें करीब तीन घंटे तक बस स्टैंड परिसर में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबा इंतजार करने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों ने डिपो अधिकारियों से छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग की ओर से दादरी-दिल्ली रूट पर 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। अब छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते 11 बसें भी कम पड़ रही हैं। वहीं, यात्रियों का कहना है कि 7 नवंबर तक विभाग को कम से कम दो बसें अतिरिक्त चलानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed