फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of skin doctor in civil hospital

Charkhi Dadri News: जिले में चर्म रोग विशेषज्ञ की कमी से मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
problem of skin doctor in civil hospital
- ठंड में बढ़ीं त्वचा संबंधी समस्याएं, जनरल फिजिशियन से करवा रहे इलाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



चरखी दादरी। जिले के नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ न होने के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर ठंड का मौसम शुरू होते ही त्वचा की खुश्की, खाज-खुजली, फंगस इन्फेक्शन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं।
अस्पताल में आई संतोष, सुरेश, रमेश ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर के न होने से उन्हें मजबूरी में जनरल फिजिशियन से इलाज करवाना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि त्वचा रोगों का सही इलाज विशेषज्ञ ही कर सकता है लेकिन जिले में ऐसे डॉक्टर की लगातार कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ नहीं होने से मरीज मजबूरी में निजी क्लीनिक या अन्य जिलों का रुख कर रहे हैं, जिससे इलाज का खर्च बढ़ जा रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जिला नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए ताकि उनको सस्ता, सुलभ और सही इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन:
अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए मुख्यालय रिपोर्ट भेजी हुई है। जल्द चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो सकेगी।
- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ एवं प्रवक्ता नागरिक अस्पताल
फोटो 33: अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed