{"_id":"6852ff36fe73c8737e000191","slug":"problem-of-electricity-and-water-ashok-nagar-residents-approached-the-officials-with-the-councilor-charkhi-dadri-news-c-127-1-shsr1017-135654-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली-पानी की कमी से परेशान लोग पार्षद संग अफसर के पास पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली-पानी की कमी से परेशान लोग पार्षद संग अफसर के पास पहुंचे
Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक नगर निवासी बिजली और पानी समस्या को लेकर लघुसचिवालय में जानकारी देते हुएसंवाद
फतेहाबाद। अशोकनगर क्षेत्र में बिजली व पानी की समस्या के बारे में वार्ड 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा लोगों के साथ इनके समाधान के लिए लघु सचिवालय में उपायुक्त मनदीप कौर के पास पहुंचे। मौके पर उपस्थित एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की समस्या को लेकर सुनवाई की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने कहा कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों को बुलाकर आ रही दिक्कत को दूर करवा दिया जाएगा। पानी की समस्या पर एसडीएम ने मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर इसे दूर करने के आदेश दिए। बिजली समस्या के बारे में वार्ड निवासी रात को भी निगम कार्यालय पहुंचे थे। समस्या का समाधान न होने पर हंगामा किया था।
वार्ड 8 के पार्षद चंद्रभान वधवा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली के दिन के समय के साथ-साथ रात में भी काफी कट लग रहे हैं। जिस समय पानी की सप्लाई आती है, उस समय पर बिजली की सप्लाई नहीं होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। जिस कारण वे पिछले एक महीने से परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान कब होगा पता नहीं।