फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   priyanka got best coach award

Charkhi Dadri News: प्रियंका प्रजापति को मिला बेस्ट कोच का सम्मान

Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
priyanka got best coach award
 प्रियंका प्रजापति। स्रोत: स्वयं
फोटो- 25
विज्ञापन

प्रियंका प्रजापति। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विश्व हिंदू परिषद हरियाणा प्रांत की शाखा दुर्गा वाहिनी की ओर से 29 मई से 5 जून तक लेफ्टिनेंट महादीप सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़ में प्रदेश स्तरीय 7 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम प्रांत संगठन मंत्री, नेहा प्रांत संयोजिका एवं सीमा प्रांत सह-संयोजिका ने की।
प्रशिक्षण शिविर में झांसी की रानी प्रेरणा समूह की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका प्रजापति को उनकी उत्कृष्ट कोचिंग शैली एवं समर्पण के लिए बेस्ट कोच के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान हरियाणा के 12 चयनित प्रशिक्षार्थियों में से उन्हें प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रियंका प्रजापति ने सम्मान के लिए आयोजक संगठन का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि यह सम्मान जिले की समस्त बेटियों के आत्मबल और आत्मरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। भविष्य में भी समाज की बेटियों को जागरूक और सक्षम बनाने के लिए वह अपना योगदान देती रहेंगी। शिविर में उन्होंने आत्मरक्षा, राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन संबंधी जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed