{"_id":"64d668320bd35521e10af8ba","slug":"prices-of-vegetables-and-fruits-fell-prices-of-spices-and-ration-are-touching-the-sky-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4463-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सब्जी और फलों के दाम गिरे, मसालों और राशन के भाव छू रहे आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सब्जी और फलों के दाम गिरे, मसालों और राशन के भाव छू रहे आसमान
Fri, 11 Aug 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी पर सब्जियां खरीदता ग्राहक।
चरखी दादरी। दस दिन पहले आसमान छू रहे सब्जी के दामों में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। दस दिन पहले 140 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला टमाटर भी 85 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है और एक माह बाद लोगों की थाली में टमाटर का जायका वापस आ गया है।
मौसमी सब्जियों व फलों के भावों में पिछले एक सप्ताह के दौरान 20 से 50 रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, दूसरी ओर सब्जियां तो सस्ती हुई हैं, लेकिन मसालों और अन्य राशन के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। सब्जी के भावों में बढ़ोतरी होने के बाद ग्राहक कम हो गए थे। इसके बाद स्थानीय मंडी में मांग से अधिक आपूर्ति होने के कारण व्यापारियों को सब्जी खराब होने की चिंता सताने लगी। दस दिन पूर्व 140 रुपये बिकने वाली अदरक भी अब 50 रुपये गिरावट के बाद सुबह लोगों की चाय का जायका बढ़ा रही है। 30 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचा खीरा भी अब 10 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 20 रुपये पहुंच गया है।
फलों की बात करें तो आम के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा मौसमी का कट्टा 100 रुपये सस्ता हुआ है। केला और अन्य फलों के रेट भी कम हुए हैं। वहीं, मसालों की बढ़ी कीमतों में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
दस दिन पहले के मुकाबले सब्जियों के भाव में यूं आई गिरावट
सब्जी दस दिन पहले अब गिरावट
टमाटर 140 90 50
आलू 20 20 00
प्याज 25 22 3
बैंगन 30 22 8
खीरा 30 20 10
शिमला मिर्च 120 70 50
हरी मिर्च 50 30 20
करेला 45 25 20
टिंडा 35 25 10
अदरक 140 90 50
फलों के दामों की ये है वर्तमान स्थिति
फल पहले अब अंतर
आम 45 60 +15 रुपये
सेब 130 110 20
पपीता 35 25 10
केला 65 40 25
मौसमी (प्रति बैग) 950 850 100
बबूघोसा 100 80 20
रसोईघर के राशन के ये हैं दाम
राशन- दाम
चीनी-40
तेल-120
रिफाइंड-130
मसाला- 240 से 500
अरहर दाल-130
मूंग दाल-100
आटा-26
दस दिन पूर्व सब्जियों व फलों के भावों में तेजी के चलते आवक से मांग आधी ही रह गई थी। ऐसे में फलों व सब्जियों के भावों में वर्तमान में काफी कमी आई है। आगामी एक सप्ताह के दौरान और अधिक गिरावट आने की संभावना है।
- नितिन जांघू, कार्यकारी प्रधान, प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन