फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Prices of fruits and vegetables increased by 25 percent due to strike

Charkhi Dadri News: फल और सब्जियों के 25 फीसदी तक बढ़े दाम, सड़क मार्गाें पर जाम के चलते 6 बसें लौटीं

Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prices of fruits and vegetables increased by 25 percent due to strike
चरखी दादरी बस स्टैंड से रवाना होती प्राइवेट बस। 
चरखी दादरी। हिट एंड रन कानून को लेकर भारी वाहन चालकों का विरोध प्रदर्शन व हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को दादरी मंडी में दूसरे प्रदेशों की मंडियों से फल और सब्जियां नहीं पहुंची। इसके चलते एक दिन में दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए। बुधवार से फल और सब्जियां और महंगी हो जाएंगी। वहीं, चालकों की हड़ताल के चलते जिले के व्यापारी ट्रांसपोर्टरों के जरिये माल नहीं मंगवा पा रहे हैं जबकि दूसरे जिलों और प्रदेशों में चरखी दादरी क्रशर जोन से भवन निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। सोमवार और मंगलवार की बात करें तो 6 रोडवेज बसें बीच रास्ते से वापस लौट आई। बुधवार से जिले में चालकों की हड़ताल का और असर नजर आएगा। पेश है हड़ताल के चलते प्रभावित हुए जन-जीवन पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन


जानिये... हड़ताल का कहां और क्या रहा असर

सब्जी मंडी: जिला मंडी में स्थानीय स्तर पर गाजर, मूली, गोभी और टिंडा की ही आपूर्ति हो पा रही है। मंगलवार को आलू, प्याज, टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियों समेत फलों की 30 छोटी-बड़ी गाड़ियां दादरी मंडी में नहीं पहुंच पाई है। इससे करीब 40 लाख का कारोबार प्रभावित रहा। इसके चलते सोमवार के मुकाबले फल और सब्जियां महंगे दाम पर बिके। बुधवार को दाम में और तेजी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप: दादरी जिला की बात करें तो करीब 80 पेट्रोल पंप हैं। फिलहाल एक पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 800 लीटर पेट्रोल और करीब 30 हजार लीटर डीजल की खपत हो रही है। भारी वाहनों के चक्का जाम से पहले एक पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन करीब 9000 मीटर डीजल की खपत होती थी। इस लिहाज से पिछले दो दिनों से 5 लाख लीटर डीजल की दैनिक खपत कम हुई है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल का स्टॉक आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रशर जोन: भारी वाहन चालकों की हड़ताल के चलते जिले के क्रशर जोन से भवन निर्माण सामग्री लेकर बेहद कम वाहन ही रवाना हो रहे हैं। दादरी से एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम और दिल्ली में प्रतिदिन डस्ट लेकर करीब दो हजार डंपर जाते थे। इसके अलावा रोड़ी और मिक्सचर लेकर प्रतिदिन 600 वाहन प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश जाते थे। ज्यादातर भारी वाहन अब नहीं चल पा रहे।

परिवहन: परिवहन सेवा पर भी चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिला। मंगलवार को दादरी बस स्टैंड से झज्जर, रोहतक और नारनौल डिपो पर सभी 57 प्राइवेट बसें चलीं, लेकिन लंबे रूटों पर चलने वाली रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित हुईं। हरिद्वार समेत अन्य रूटों पर चलने वालीं छह बसें बीच रास्ते से वापस लौटीं और इसके चलते यात्री परेशान रहे। बसें वापस लौटने का कारण मार्गों पर लगा जाम रहा।

- फलों और सब्जियों के यूं बढ़े दाम
सब्जी- सोमवार का रेट- मंगलवार का रेट
गाजर- 8 से 10- 10 से 12
प्याज- 18 से 20 -22 से 25
आलू- 8- 9 से 10
मटर-20- 30
टमाटर-14-18
गोभी-7 से 8- 13 से 15
(नोट: ये रेट प्रति किलोग्राम और सब्जी मंडी के हैं।)

फल - सोमवार के रेट- मंगलवार के रेट
सेब- 60 से 85- 70 से 100
अनार- 40 से 65- 70 से 75
किन्नू- 15 से 20- 22 से 25
केला- 30 से 45- 45 से 50
अंगूर- 50 से 55-60 से 65



जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति फिलहाल हो रही है। पंप संचालकों ने रेट के चलते स्टॉक कम कर दिया है। चरखी दादरी में प्रति पेट्रोल पंप करीब 6000 लीटर डीजल की खपत दो दिनों से कम हुई है।

-कुलदीप ढांडा, कार्यवाहक प्रधान, जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन


मंगलवार को दादरी मंडी में फल और सब्जियों की आपूर्ति नहीं हुई और इसके चलते करीब 25 फीसदी तक दाम बढ़े हैं। बुधवार को फलों और सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिल्ली की आजादपुर मंडी, जयपुर मंडी और पंजाब की मंडी से प्रतिदिन 30 छोटी-बड़ी गाड़ियां सब्जी लेकर दादरी मंडी पहुंचती हैं।
-नितिन जांघू, कार्यवाहक प्रधान, हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed