फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Preparations for the International Arya Conference were discussed in the meeting

Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन की तैयारी पर हुआ मंथन

Mon, 18 Aug 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the International Arya Conference were discussed in the meeting
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन की तैयारी के लिए रविवार को गुरुकुल में बैठक संपन्न हुई। चरखी दादरी व भिवानी दोनों जिलों के आर्य समाज व आर्य वीरदल इकाई के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता स्वामी सच्चिदानंद ने की।
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि दिल्ली में होने वाले महासम्मेलन में हरियाणा से अधिक से अधिक संख्या में आर्यवीरों की सहभागिता होगी। आर्य महासम्मेलन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दिल्ली के स्वर्णजयंती पार्क में होगा।
विज्ञापन




आर्य वीरदल भिवानी की संचालक विमलेश आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चरखी दादरी एवं भिवानी आर्यवीर दल का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। आर्य समाज प्रधान कर्मवीर छिकारा ने कहा कि 200 वीं महर्षि दयानंद जयंती पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में भाग लेना सौभाग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन

प्रवीण आचार्य गुरुकुल दादरी ने कहा कि नेतृत्व एक हो और सब मिलकर चलें। इस दौरान सिंघानी में हुए जघन्य अपराध की निंदा कर प्रस्ताव पास किया गया। मृतक मनीषा की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। इस अवसर पर विमलेश आर्य, कुलदीप आर्य, रमेश आर्य, रामकुमार आर्य, कृष्ण कुमार, भुवनेश शास्त्री, विक्रम आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed