फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pradeep, who was injured in a car crash, died three weeks later; a murder FIR has been registered against his wife, who allegedly plotted the conspiracy, and others

Charkhi Dadri News: तीन सप्ताह बाद जिंदगी की जंग हार गया कार से टक्कर मारने से घायल प्रदीप, साजिश रचने वाली पत्नी समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pradeep, who was injured in a car crash, died three weeks later; a murder FIR has been registered against his wife, who allegedly plotted the conspiracy, and others
चरखी दादरी। बीमा क्लेम और जमीन हड़पने के इरादे से पति को जान से मारने की साजिश रचने के मामले में घायल प्रदीप ने तीन सप्ताह के इलाज के बाद रविवार को रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। प्रदीप की मौत के बाद दादरी सदर थाना पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा हटाकर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम प्रदीप का पैतृक गांव फतेहगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव बादल निवासी मुकेश ने 19 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि 18-19 अप्रैल की रात प्रदीप स्कूटी पर गांव तिवाला से बादल जा रहे थे तभी तिवाला नहर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना गया।
विज्ञापन

20 लाख रुपये की सुपारी दी थ
24 अप्रैल को प्रदीप की बहन सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप की पत्नी अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर पति की बीमा राशि और जमीन हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस साजिश के आधार पर पुलिस ने एक्सीडेंट की धाराओं को हटाकर हत्या के प्रयास और षड्यंत्र की धाराएं प्राथमिकी में जोड़ी थीं। इस मामले में आरोपी पत्नी अन्नू, मुकेश, जसबीर उर्फ मोंटी, रवि सांगवान और अक्षय गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन प्रदीप की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। वारदात में लगी चोटों के कारण माैत हुई है और अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article