{"_id":"618fff47b5a4994a4c5b967a","slug":"pollution-level-reduced-by-100-aqi-yet-the-air-is-bad-charkhidadri-news-hsr616794343","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 एक्यूआई घटा प्रदूषण का स्तर, फिर भी हवा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 एक्यूआई घटा प्रदूषण का स्तर, फिर भी हवा खराब
विज्ञापन
आसमान में छाया स्मॉग ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शनिवार को प्रदूषण का स्तर शुक्रवार के मुकाबले 100 एक्यूआई घटा है, लेकिन इसके बाद भी हवा की स्थिति बेहद खराब है। शनिवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 368 एक्यूआई, जबकि न्यूनतम स्तर 302 एक्यूआई रहा। क्रशर समेत ईंट-भट्ठों के संचालन पर लगाई गई पाबंदी का कुछ हद तक असर पड़ा है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी और सख्ती करने की जरूरत है। लगातार प्रदूषण का स्तर 300 एक्यूआई से ऊपर रहना जिलावासियों के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
दिवाली के बाद से ही जिले की हवा प्रदूषित चल रही है। शुक्रवार तक की अगर बात करें तो पिछले पांच दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा था। दो दिन पहले बिजली निगम ने जिले के सभी दो सौ क्रशरों के कनेक्शन काटकर संचालन ठप कर दिया। ऐसे में पिछले दो दिनों से क्रशर नहीं चले हैं और शनिवार को प्रदूषण का स्तर सीधे 100 एक्यूआई घट गया। शुक्रवार को अधिकतम स्तर 468 एक्यूआई था, जो शनिवार को गिरावट के साथ 368 एक्यूआई पहुंच गया।
हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार 300 एक्यूआई से अधिक प्रदूषण सेहत के लिए सही नहीं है। वहीं, दादरी जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण का स्तर 300 एक्यूआई से पार चल रहा है। शनिवार को अगर जिले की हवा की बात करें, तो स्थिति बेहद खराब रही। दूसरी ओर प्रदूषित वातावरण के चलते लोगों को लगातार परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं और सुबह-शाम स्मॉग भी छा रहा है। शनिवार को अगर मौसम की बात करें तो धूप खिली और इसके चलते सुबह के समय स्मॉग की परत जल्दी छंट गई। सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की राय : सेहत का रखें विशेष ख्याल, बाहर जाने से बचे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जिले में हवा की स्थिति सही नहीं है जबकि ठंड भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों समेत श्वास व दमा रोगियों को इस मौसम में विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। हो सके तो बाहर जाने से गुरेज करें।