फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   political leaders in election

Charkhi Dadri News: पूर्व जेलर, प्रोफेसर और नौसेना अधिकारी विधायक बनने की कतार में

Sat, 14 Sep 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
political leaders in election
चुनावी समर
विज्ञापन

राजनीति की पिच पर ज्यादातर की पहली पारी, किसान और व्यवसायी भी आजमा रहे किस्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में पूर्व जेलर, प्रोफेसर और नौसेना अधिकारी विधायक बनने के लिए कतार में हैं। इस बार किसान व व्यवसायी भी चुनाव में पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
दोनों हलकों से अब तक विधायक के लिए 42 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस बार क्षेत्र की कमान संभालने के लिए पूर्व जेलर, व्यवसायी, किसान, नौसेना अधिकारी आगे आए हैं। दादरी हलके से 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें भाजपा से सुनील सांगवान सेवानिवृत्त जेलर हैं। कांग्रेस से सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर मनीषा, जजपा से पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, आप से पूर्व रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू, इनेलो-बसपा से किसान आनंद श्योराण आदि हैं।
विज्ञापन

इसी तरह, बाढड़ा में भाजपा से किसान व व्यवसायी उमेद पातुवास, आप से किसान राकेश चांदवास, जजपा से पूर्व कर्नल यशवीर सिंह, कांग्रेस से वकील सोमवीर सिंह, इनेलो से व्यवसायी विजय पंचगांवा को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चर्चित चेहरों ने भी ठोकी ताल
जिले में कई चर्चित चेहरे टिकट मिलने की आस लगाए थे। लेकिन, टिकट न मिलने के कारण अब उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने के लिए पार्टियों को चुनौती दी है। इसमें दादरी हलके से अजीत सिंह व संजय छपारिया और बाढड़ा से सोमवीर घसौला ने विधायक के लिए उम्मीदवारी जताई है। इसमें सोमवीर घसौला उद्यमी व समाजसेवी हैं। संजय छपारिया भाजपा से नगर परिषद पूर्व चेयरमैन, संगठन जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी तरह, अजीत सिंह नगर परिषद के उप चेयरमैन रह चुके हैं।

बाढड़ा से नामांकन करने वालों का ब्योरा
नाम - सोमवीर सिंह
पार्टी - कांग्रेस

उम्र - 73

शिक्षा - एलएलबी

व्यवसाय - वकील और खेती




नाम - यशवीर सिंह

पार्टी - जजपा

उम्र - 42

शिक्षा - पीजी डिप्लोमा

व्यवसाय - सेवानिवृत कर्नल




नाम - राकेश चांदवास

पार्टी - आप

उम्र - 38

शिक्षा - प्रभाकर इन हिंदी

व्यवसाय - खेती






नाम - उमेद पातुवास
उम्र - 52

पार्टी - भाजपा

शिक्षा - मैट्रिक

व्यवसाय - स्वयं का, पेंशन, खेती


नाम - विजय पंचगांवा

उम्र - 55

पार्टी - इनेलो

शिक्षा - दसवीं पास

व्यवसाय - क्रशर व खेती


नाम - सोमवीर घसौला
उम्र - 57

पार्टी - निर्दलीय

शिक्षा - स्नातक

व्यवसाय - उद्यमी

दादरी हलके से नामांकन करने वालों का ब्योरा

नाम - धनराज कुंडू
उम्र - 61

पार्टी - आप

शिक्षा - इंजीनियरिंग डिग्री

व्यवसाय - सेवानिवृत्त रोडवेज महाप्रबंधक




नाम - सुनील सांगवान

उम्र - 50

पार्टी - भाजपा

शिक्षा - स्नातक

व्यवसाय - सेवानिवृत्त जेलर






नाम - मनीषा सांगवान

उम्र - 41

पार्टी - कांग्रेस

शिक्षा - एमए व डॉक्टर डिग्री

व्यवसाय - पूर्व सहायक प्रोफेसर, समाजसेवी


नाम - आनंद श्योराण

उम्र - 51

पार्टी - बसपा

शिक्षा - स्नातक

व्यवसाय - खेती




नाम - राजदीप

उम्र - 53

पार्टी - जजपा

शिक्षा - स्नातक जनता

व्यवसाय - खेती


नाम - संजय छपारिया
उम्र - 53

पार्टी - निर्दलीय
शिक्षा - स्नातकोत्तर

व्यवसाय - खेती और व्यवसायी



नाम - अजीत फोगाट

उम्र - 44

पार्टी - निर्दलीय

शिक्षा - स्नातक

व्यवसाय - कुछ नहीं

फोटो -09
सोमवीर सिंह
फोटो -10
यशवीर सिंह
फोटो -11
राकेश चांदवास
फोटो -12
उमेद पातुवास
फोटो -13
विजय पंचगावा
फोटो -114
धनराज कुंडू
फोटो -15
सुनील सांगवान
फोटो -16
मनीषा सांगवान
फोटो -17
आनंद श्योराण
फोटो -18
राजदीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed