{"_id":"62b8a72b1394263ba67982bb","slug":"police-will-rein-in-narcotics-sellers-sp-charkhidadri-news-hsr635222129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ बेचने वालों पर लगाम कसेगी पुलिस : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ बेचने वालों पर लगाम कसेगी पुलिस : एसपी
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा है कि समाज को नशे की बुराई से बचाने के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करना होगा। पुलिस विभाग पहले से ही अपने स्तर पर नशीले पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ कर रहा है। भविष्य में नशे को रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। दादरी लघु सचिवालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम का करनाल मधुबन स्थित हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से सोशल मीडिया के जरिये सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशे के खिलाफ सरकार के स्टेट एक्शन प्लान का विमोचन किया। सभागार में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि युवाओं को नशा कभी नहीं करना चाहिए। नशे की लत एक बार लग जाए तो पूरे घर को बर्बाद कर सकती है। इसलिए माता-पिता और स्कूल में अध्यापक विद्यार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। कहीं भी किसी छात्र के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई देता है तो उस पर तत्काल निगरानी रखना शुरू कर दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो ने नशे को रोकने और नशे के आदी हा चुके युवाओं के पुनर्वास के लिए प्रयास व सारथी नाम से दो एप भी लांच किए हैं। नशे के कारोबार या दुरुपयोग से संबधित एक टोल फ्री नंबर 9050891508 नारकोटिक्स ब्यूरो ने शुरू किया हुआ है, इस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों व विद्यार्थियों को नशा ना करने और इसके उन्मूलन में अपना सहयोग देने की शपथ दिलवाई।
करनाल समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नशा खत्म करने के लिए केवल सरकारी तौर पर कवायद पर्याप्त नहीं है, इस कार्य में गैर सरकारी संगठन, जागरूक नागरिक व संस्थाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भौतिक विकास तो जरूरी है ही, साथ ही व्यक्तित्व विकास होना उससे अधिक जरूरी है।
विज्ञापन
- सभागार में ये रहे मौजूद -
दादरी सभागार में बाढड़ा एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक देशराज, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, डा. संजय गुप्ता, सुशासन सहयोगी दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।