{"_id":"6ac4087bc233f2524a07bd70","slug":"police-teams-strike-against-drugs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161259-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों का नशे के खिलाफ प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों का नशे के खिलाफ प्रहार
Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाते हुए सदर थाना प्रभारी सतवीर के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले को नशामुक्त बनाने और समाज को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों ने दादरी शहर और गांव चरखी में नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के ठिकानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर गहन छापेमारी की।
दादरी शहर क्षेत्र में प्रभारी थाना शहर निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त अमित निवासी गामड़ी तथा महेन्द्रगढ़ चुंगी व कनीना नाका के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष तलाशी अभियान चलाया। वहीं गांव चरखी क्षेत्र में प्रभारी थाना सदर सतबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव चरखी में दबिश दी। इस दौरान रवीन उर्फ पोपी, दीपक उर्फ डीसी, कपिल, गौरव तथा साहिल के ठिकानों की बारीकी से जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के मकानों, कमरों, संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच की।