फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police teams ran 1000 kilometers, searched more than 50 CCTVs

Charkhi Dadri News: 1000 किलोमीटर दौड़ीं पुलिस टीमें, 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police teams ran 1000 kilometers, searched more than 50 CCTVs
चरखी दादरी/बौंदकलां। प्रेम विवाह करने वाले ऊण निवासी दंपती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद से पुलिस टीमें करीब एक हजार किलोमीटर की भागदौड़ करने के साथ 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव पिलाना निवासी साक्षी ने करीब छह माह पहले ऊण निवासी मोहित से प्रेम विवाह किया था। वो दोनों ऊण स्थित मोहित के घर में रह रहे थे। मंगलवार रात साक्षी का पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल आया। उसने साक्षी को जबरन ले जाना चाहा तो उसके पति मोहित ने इसका विरोध किया। जिस पर युवती के पिता ने उस पर फायर कर दिया। गोली मोहित की बाजू में लगी। इसके बाद सभी आरोपी साक्षी को जबरन कार में डालकर फरार हो गए। वहीं पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने साक्षी को रानीला के समीप गोलियां मारकर सड़क पर डाल दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने मोहित के बयान पर उसकी पत्नी साक्षी के पिता, बुआ के बेटे और अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया जबकि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन साक्षी के बयान दर्ज करवाए। दूसरी ओर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अन्य जिलों में भी दी जा रही दबिश
एसपी नितिका गहलोत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए और स्पेशल स्टाफ समेत बौंदकलां थाने की टीम को निर्देश दिए हुए हैं। ये टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। टीम दादरी के अलावा अन्य जिलों में आरोपियों की रिश्तेदारियों में भी दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लग पाए हैं। इतना ही नहीं पुलिस टीमें टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed