फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police teams are raiding to arrest the accused in the robbery case in Chhapar

Charkhi Dadri News: छपार में डकैती मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस टीमें

Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police teams are raiding to arrest the accused in the robbery case in Chhapar
चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में वीरवार देर रात खेतों में बने एक मकान में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती की वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हालांकि शनिवार शाम तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली रहे लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में एसपी अर्श वर्मा द्वारा एसआईटी का भी गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव छपार निवासी रवि, उसके पिता राजकुमार व मां कृष्णा देवी वीरवार रात को अपने घर में सो रहे थे। देर रात को पांच नकाबपोश बदमाशों ने पहले बाहर के कमरे में सो रहे उसके पिता के सिर पर पिस्तौल तानकर उठाया और विरोध करने पर डंडे से सिर में हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर रवि व उसकी मां आए तो बदमाशों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी और बाद में तीनों को बाथरूम में बंद कर दिया। इस दौरान बदमाश उनके घर से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात लूट ले गए थे। देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

वर्सन :
इस वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-- सतबीर सिंह, प्रभारी, दादरी सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed