फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police solved 96.95 percent of cases of attempted murder, murder and intimidation in one year.

Charkhi Dadri News: एक साल में हुए हत्या का प्रयास, हत्या और धमकी के 96.95 फीसदी मामले पुलिस ने सुलझाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police solved 96.95 percent of cases of attempted murder, murder and intimidation in one year.
बुलेट प्रूफ जैकेट व हेलमेट समेत पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
चरखी दादरी। वर्ष 2023 के 12 माह में जिला पुलिस हत्या, हत्या के प्रयास और धमकी देने के मामलों में उलझी रही। वर्षभर में धारा 302, 307 और 506 के तहत कुल 164 केस दर्ज हुए जिनमें से 159 मामले पुलिस टीमों ने सुलझा दिए। इन मामलों में पुलिस की सफलता दर 96.95 प्रतिशत रही। इन मामलों में 254 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की बात करें तो हत्या के 15 मामले सामने आए। खास बात ये रही कि इनमें से 14 मामले पुलिस ने सुलझा लिए जबकि एक अभी अनसुलझा है। हत्या के मामलों में जिला पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या के प्रयास के मामलों की स्थिति देखें तो वर्ष 2023 में 22 मामले दर्ज हुए और ये सभी मामले पुलिस ने सुलझाए हैं। हत्या के प्रयास मामलों में पुलिस ने 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अब अगर धमकी के मामलों की बात करें तो वर्ष 2023 में कुल 127 मामले दर्ज हुए जिनमें से 123 पुलिस ने सुलझाए हैं। इन मामलों में 174 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। ओवरऑल बात करें तो सालभर में पुलिस का प्रयास सराहनीय रहा। अहम बात ये है कि इस साल धमकी देने पर दर्ज हुए सभी मामलों को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2022 और 2023 के ये हैं आंकड़े
वर्ष 2022::
अपराध- केस दर्ज- सुलझे- गिरफ्तारी
हत्या-18-17- 37
हत्या का प्रयास- 16-15-75
धमकी- 70-67-94

वर्ष 2023::
अपराध- केस दर्ज- सुलझे- गिरफ्तारी

हत्या-15-14- 24

हत्या का प्रयास- 22-22-56

धमकी- 127-123-174

- अवैध हथियार बरामदगी की ये रही स्थिति
वर्ष 2023 में पुलिस ने अवैध हथियार बरामदगी के 40 केस दर्ज किए कर इन मामलों में 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 44 पिस्टल, 4 गन, 125 कारतूस, 18 मैगजीन और चार-चार बुलेट प्रूफ हेलमेट व जैकेट बरामद किए।

- अपराधी गैंग के गुर्गाें से हुई ये बरामदगी
पुलिस ने विभिन्न अपराधी गैंग के गुर्गाें को काबू कर उनसे 16 पिस्टल, एक गन, 15 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा जघन्य अपराधों में 151 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 12 पिस्टल, 57 कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।



संगीन वारदातों को सुलझाना पुलिस की प्राथमिकता रहती है। इस वर्ष जिला पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास और धमकी देने के ज्यादातर मामले सुलझाए हैं। अपराधी रवैया पुलिस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed