{"_id":"667f417efedb6cb56f022234","slug":"police-should-investigate-suspicious-vehicle-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119624-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच करे पुलिस : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच करे पुलिस : एसपी
Sat, 29 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देतीं एसपी पूजा वशिष्ठ।
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पुलिस जवानों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राइडर, पीसीआर, ईआरवी और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करें और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सदैव सतर्क रहें।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक नाका प्रभारी मुस्तैदी से नाकाबंदी करें और नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की गहनता से जांच करना सुनिश्चित करें। चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने वालों पर कार्रवाई करें जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और काली फिल्म लगे वाहनों पर भी तत्काल कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि अब सभी के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जब भी कोई नागरिक अपने आपको असहाय एवं असुरक्षित महसूस करे तो वह तुरंत 112 डायल करें। चंद मिनट के अंदर ही पुलिस टीम उसकी मदद करने पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग पुलिस का परम दायित्व है तथा आम आदमी के जान एवं माल की सुरक्षा करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है।