फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police investigating officer honored

Charkhi Dadri News: दहेज हत्या में दोषियों को सजा दिलाने पर जांच अधिकारी सम्मानित

Sat, 01 Jun 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police investigating officer honored
दहेज हत्या मामले में मजबूत पैरवी के लिए एसआई कप्तान सिंह को सम्मानित करतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। 
चरखी दादरी। दहेज हत्या मामले में मजबूत पैरवी कर दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जांच अधिकारी एसआई कप्तान सिंह को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में एसआई को सम्मानित किया और मजबूत पैरवी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में बौंदकलां थाने में एक महिला ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो उसकी बेटी का शव पंखे पर बंधे फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत अप्रैल में अदालत में दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई थी। उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में जांच अधिकारी की अहम भूमिका रही और इसके चलते कप्तान सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति पर दो पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

चरखी दादरी। जिला पुलिस में तैनात दो कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ईएसआई अशोक कुमार और ईएचसी सुरेश कुमार ने पुलिस विभाग में अपना सेवा काल पूरा किया और इस उपलक्ष्य में अधिकारियों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कल्याण निरीक्षक रघुनंदन ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारियों के कार्यकाल को सराहनीय बताया। एसपी पूजा वशिष्ठ एसपी ने दोनों कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed