फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police crack down on drug smugglers; raids conducted at the homes of two accused

Charkhi Dadri News: पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, दो आरोपियों के घरों पर मारे छापे

Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police crack down on drug smugglers; raids conducted at the homes of two accused
नशा तस्करों के घर पर पहुंची पुलिस। - फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना शहर पुलिस ने डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दादरी के वार्ड-13 निवासी रविंद्र उर्फ बनिया और वार्ड-2 गांधी नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ रिंकू के मकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

यह छापामार कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों से कीमती घरेलू सामान जब्त किया। यह सामान नशा कारोबार से अर्जित होने के संदेह में कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

अवैध संपत्ति पर अंकुश
यह कार्रवाई अवैध नशा कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध की गई है। इसका उद्देश्य ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार के निर्देशन में नशा तस्करों की अवैध गतिविधियों और उनसे अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। इससे समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed