फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police campaign in search of norcotics

Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ पुलिस ने झोझूकलां में चलाया सर्च अभियान

Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
police campaign in search of norcotics
झुग्गी में रहने वाले शख्स का आधारकार्ड देखते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
युद्ध नशे के विरुद्ध लोगो
विज्ञापन

फोटो 36
सर्च अभियान चलाने झोझूकलां पहुंचा डॉग स्क्वॉड। संवाद
फोटो 37
झुग्गी में रहने वाले शख्स का आधारकार्ड देखते पुलिसकर्मी। संवाद
- मुहिम के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों की तलाशी लेने के साथ ही खंगाली झुग्गियां
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। जिले में नशीले पदार्थों, नशा तस्करों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को झोझूकलां में डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व व्यापार में लिप्त लोगों को पकड़ने और विदेशी लोगों की तलाश के लिए जिला पुलिस अभियान चला रही है। बुधवार को कस्बे में बनीं झुग्गियों, बस स्टैंड, होटल व खेल स्टेडियम में जांच की गई, लेकिन, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी संदिग्ध स्थानों पर बारीकी से जांच की और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब या अन्य कोई नशा करने वालों, संदिग्ध लोगों और अपराधियों की धर-पकड़ पर जोर दिया। पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों और से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed