फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police brought the fifth accused in Aniket murder case on production warrant

Charkhi Dadri News: अनिकेत हत्याकांड में पांचवें आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police brought the fifth accused in Aniket murder case on production warrant
जेल जाने से पहले सीआईए की गिरफ्त में हत्याकांड का आरोपी रोहित उर्फ माजरिया।
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड में दादरी सीआईए ने भिवानी जेल में बंद रोहित उर्फ माजरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया। उससे पहले भी इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि एक अगस्त को वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार आया था। लौटते समय जब वो दादरी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो उसकी मां एक रेहड़ी पर सब्जी खरीदने लगी। उसी दौरान बाइकों पर सवार होकर युवक वहां पहुंचे और उन्होंने आते ही अनिकेत पर छुरियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

हमले में अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे दादरी नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। करीब सोलह दिन बाद उपचार के दौरान अनिकेत की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी सुंदर, अजय झज्जरी, सुधांशु व नितिन को गिरफ्तार कर लिया। अब रोहित माजरिया के रूप में इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed