फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pole transformer fell down

Charkhi Dadri News: 65 पेड़, एक ट्रांसफाॅर्मर और 10 बिजली के पोल गिरे, 8 से 16 घंटे लोगों ने झेली परेशानी

Sun, 15 Sep 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
pole transformer fell down
शहरी क्षेत्र में दो से 8 तो गांवों में चार से 16 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शुक्रवार शाम से रात तक हुई बारिश और चली तेज हवा ने काफी नुकसान कर दिया। इससे 65 पेड़ और एक ट्रांसफॉर्मर समेत 10 बिजली के पोल गिर गए। मौसम की मार से 16 घंटे से अधिक समय तक लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार दोपहर तक यातायात और बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
तेज हवा से पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे लिंक मार्गाें से आवागमन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं, शुक्रवार शाम बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद ही धड़ाधड़ बिजली फॉल्ट हुए। इसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें आने लगीं। बारिश की झड़ी कई घंटे लगी रहने के चलते बिजली का फॉल्ट ठीक करने में भी व्यवधान आया। कई क्षेत्रों में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, ट्रांसफॉर्मर, पोल और लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली निगम को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। इधर, 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वन विभाग की टीमों ने हटाए सड़कों पर गिरे पेड़
शुक्रवार सायं हुई 56 एमएम बारिश के साथ चली तेज हवा से दादरी में करीब 65 पेड़ गिर गए। इसके अलावा 100 से अधिक जगहों पर डालियां टूटकर सड़कों पर गिरीं। इसके चलते घंटों तक सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों काे सड़क से हटाया।
- शहर में 8 घंटे गुल रही बिजली
शहर के लाला लाजपतराय चौक के पास 11 हजार केवी केबल में तकनीकी खराबी आने से शहर की बिजली लगभग 8 घंटे तक गुल रही। शिकायत केंद्र पर लगातार उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते रहे। बिजली निगम के एसडीओ ने बताया कि तेज बारिश और हवा चलने से शहर में 10 बिजली पोल गिरे। गांव मानकावास में ट्रांसफॉर्मर जलने से रातभर बिजली आपूर्ति गुल रही।

- इन मुख्यमार्गों पर गिरे पेड़
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी खंड में लोहारू रोड पर 25 पेड़ों के अलावा 20 से अधिक बड़े टहनियां गिरीं। इसके अलावा रोहतक रोड पर 20, चिड़िया और महेंद्रगढ़ रोड पर 10-10 पेड़ गिरे। इसके चलते इन मार्गाें से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
- इन क्षेत्रों में बना रहा बिजली संकट
बारिश के कारण बिजली केबल में आई खराबी और पोल गिरने से शहर पुराना झज्जर रोड, चरखी दरवाजा, मंगल मार्केट, गांधीनगर, प्रेमनगर, काठमंडी, सैनीपुरा, कॉलेज रोड, पुराना डाकखाना क्षेत्र, हीरा चौक, छोटी बाजारी समेत गांव रावलधी, घसोला, मानकावास, मकड़ाना, रेलवे रोड क्षेत्र में बिजली संकट बना रहा।
-10 घंटों में आईं 200 शिकायतें
बिजली गुल होने पर लगातार शिकायतों का सिलसिला बना हुआ है। बिजली ठीक करवाने के लिए केंद्र में पिछले 10 घंटों के दौरान लगभग 200 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। निगम के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने 160 से अधिक शिकायतों का निपटारा कर दिया। बचीं शिकायतों का समाधान करने के लिए टीम लगातार कार्य पर लगी हुई है।
वर्सन:
हमारे कर्मचारी रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद में जुट गए थे। ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह तक बहाल कर दी गई। तेज बारिश व हवा के कारण निगम को करीब 6 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
वर्सन:
हमारे कर्मचारी रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। जहां उन्होंने सड़कों के बीच पड़े सभी पेड़ों को जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से हटा लिया है। फिलहाल, सभी सड़कें यातायात के लिए चालू है।
-हेमंत कुमार, जिला वन रेंज अधिकारी।
फोटो: 17
चिड़िया रोड पर तेज बारिश व हवा के कारण गिरा पेड़। संवाद
फोटो: 18
गांव आदमपुर और दूधवा के बीच गिरे पेड़। संवाद
फोटो: 19
घसोला रोड स्थित खेत में गिरा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed