{"_id":"68029123c9cef8225607774e","slug":"plastic-blocks-will-be-installed-at-rohtak-phatak-railway-crossing-the-problem-of-potholes-will-be-eradicated-from-the-root-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135458-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर लगाए जाएंगे प्लास्टिक ब्लॉक, गड्ढों की समस्या जड़ से होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर लगाए जाएंगे प्लास्टिक ब्लॉक, गड्ढों की समस्या जड़ से होगी खत्म
विज्ञापन
रेलवे विभाग के पास पहुंचे प्लास्टिक के ब्लॉक।
चरखी दादरी। शहर के रोहतक फाटक की रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब जर्जर सड़क संबंधी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। रेलवे विभाग अब इस समस्या का स्थाई समाधान करने जा रहा है। रेलवे क्रॉसिंग वाले हिस्से में सड़क के बजाय प्लास्टिक के ब्लॉक लगाए जाएंगे और इसके बाद लेवल ऊंचा-नीचा नहीं रहेगा जबकि गड्ढों की समस्या भी खत्म होगी।
गौरतलब है कि ट्रैक के बीच सड़क निर्माण कार्य रेलवे विभाग के अधीन आता है और अब रोहतक फाटक पर ट्रैक के बीच से सड़क बिल्कुल उखड़ चुकी है। गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड़ियों से गुजरते समय दोपहिया वाहन फिसल भी जाते हैं।
तमाम पहलुओं को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से जर्जर सड़क देखकर ट्रैक के बीच में प्लास्टिक के ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया है। अब विभाग ब्लॉक लगाकर चालकों को राहत प्रदान करेगा। इससे ट्रैक से गुजरने वाला रास्ता समतल होगा और जर्जर सड़क से होने वाले हादसों का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
ढाणी फाटक पर जारी है काम
सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि फिलहाल ढाणी फाटक पर काम जारी है और यहां का कार्य पूरा होने के बाद रोहतक फाटक पर काम शुरू होगा। इसके लिए अभी पट्टियां आनी बाकी हैं।