{"_id":"62eaa8e0fe50b35e78222686","slug":"plants-being-given-according-to-the-number-of-students-of-class-6th-to-12th-dc-charkhidadri-news-hsr638351519","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह से बारहवीं के छात्रों की संख्या के अनुसार दिए जा रहे पौधे : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह से बारहवीं के छात्रों की संख्या के अनुसार दिए जा रहे पौधे : डीसी
विज्ञापन
झोझू कलां। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला में चार लाख 52 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये बात उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने मंगलवार को गांव रुदड़ौल में नूतन ग्राम फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
गांव के खेल परिसर में पौधरोपण उपरांत उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा कि मानसून का समय पौधरोपण के लिए सबसे उचित है। अभियान के दौरान जिला के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पौधे दिए जा रहे हैं।
देश की भावी पीढ़ी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
इसी प्रकार अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के किनारों पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर डीसी ने गांव के स्टेडियम का दौरा किया। उपायुक्त ने नूतन ग्राम फाउंडेशन के पुस्तकालय में कॅरिअर काउंसिल सत्र में छात्रों से बातचीत की
विज्ञापन
कार्यक्रम में बाढड़ा के एसडीएम डॉ. संजय कुमार, दादरी के एसडीएम अनिल यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बलवान सिंह, डॉ. राकेश, दयानंद कॉलेज के प्रवक्ता एवं नूतन ग्राम फाउंडेशन संस्थापक नरेंद्र कुमार, मंजीत कुमार, सुरेश कुमार, डॉ. राकेश सहरावत, डॉ. पवन पूनिया, डॉ. यजविंद्र, महेंद्र सिंह, जुगलाल व लाइब्रेरी संचालक कर्मबीर आदि मौजूद रहे।