फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Plan: To build a model stretch road, Reality: One foot deep potholes on the road

योजना : मॉडल स्टैच रोड बनाने की हकीकत : सड़क पर एक फुट तक गहरे गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Plan: To build a model stretch road, Reality: One foot deep potholes on the road
दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड पर बने गड्ढ़ो से गुजरते वाहन । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक से लेकर रावलधी टी-प्वाइंट तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क को सरकार मॉडल स्ट्रैच बनाना चाहती है जबकि मौजूदा हालात यहां विकट बने हुए है। आलम यह है कि इस मार्ग पर एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढे बने हैं। जिनमें आए दिन कोई न कोई भारी वाहन फंसने से जाम लगा रहता है। सड़क जर्जर होने से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन चालक परेशानियां झेल रहे हैं। जबकि इस सड़क को मॉडल स्ट्रेच का लुक देने की योजना अभी तक कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चौक से समसपुर टी-प्वाइंट की दूरी करीब तीन किलोमीटर है और यह एनएच-334 बी का हिस्सा है। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के इस हिस्से को मॉडल स्ट्रैच के रूप में तैयार करने की योजना है। करीब चार माह बीतने पर भी यह योजना कागजों तक सीमित है। संवाददाता ने सोमवार को करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का जायजा लिया तो इस पर 200 से अधिक गड्ढे मिले। समसपुर टी-प्वाइंट के समीप तो एक से डेढ़ फुट गहरे और आठ से 10 फुट चौड़े गड्ढे मिले, जिनसे गुजरना वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, इस सड़क को मॉडल स्ट्रेच बनाने की योजना की पड़ताल करने पर सामने आया कि स्थिति चार माह बाद भी जस की तस है। बता दें कि महेंद्रगढ़ चौक से रावलधी बाईपास तक मॉडल स्ट्रैच के रूप में तैयार की जानी वाली सड़क के निर्माण पर करीब 34 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। यह राशि आरटीए की ओर से खर्च की जानी है। अब तक यह योजना कागजों तक ही सीमित है। वहीं, जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने की तरफ पीडब्ल्यूडी का ध्यान नहीं है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वाहनों की आवाजाही से दिनभर उड़ती है धूल
दुकानदार सावन, प्रवीन, पालेराम, प्रवेश, धर्मेंद्र, दिनेश, सुनील, राजेश, राजकुमार और देवेंद्र का कहना है कि रोड से भारी वाहनों के गुजरने के चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है। समसपुर टी-प्वाइंट पर तो सड़क की हालत बेहद खस्ता है। यहां बने गहरे गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिसमें आए दिन कोई न कोई भारी वाहन फंसा रहता है।
दुकानदार बोले : वाहन चालक और लोग झेल रहे परेशानी, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
- महेंद्रगढ़ चौक से दिल्ली की तरफ जाने वाले रोड की हालत खस्ता है। इसके चलते वाहन चालकों के अलावा राहगीर भी परेशान हैं। विभाग को जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।
-राजकुमार, दुकानदार
- यह सड़क लंबे से जर्जर है, लेकिन अब तक विभाग ने इसके पुनर्निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया है। यहां से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन चालक काफी परेशानी के साथ गुजरते हैं।
-प्रदीप, दुकानदार
- इस रोड से ज्यादातर भारी वाहन गुजरते हैं। कई जगहों पर तो गहरे गड्ढे हैं, जिनसे गुजरते समय भारी वाहन फंस जाते हैं और इसके कारण कई बार घंटों तक यहां जाम लगा रहता है।

-सोहन, दुकानदार
- इस मार्ग पर 100 से अधिक दुकानें हैं और सड़क जर्जर होने से सभी दुकानदार परेशान हैं। दूसरी ओर विभागीय अधिकारी हमारी समस्याओं की तरफ कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-विजय, दुकानदार
अगले सप्ताह हम सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा देंगे। इस मार्ग को मॉडल स्ट्रैच के रूप में तैयार करने का प्रस्ताव आरटीए विभाग ने मुख्यालय भेजा हुआ है।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

  समसपुर टी-प्वांइट पर जजर पड़ी सड़क ।

समसपुर टी-प्वांइट पर जजर पड़ी सड़क ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed