फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pinki made garden in yard

Charkhi Dadri News: फूलों की खुशबू से महक रहा पिंकी के घर का आंगन

Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pinki made garden in yard
वार्ड 21 में पिंकी सोनी ने आंगन में लगाए विभिन्न प्रकार के पौधे। संवाद
फोटो-08
विज्ञापन

वार्ड 21 में पिंकी सोनी ने आंगन में लगाए विभिन्न प्रकार के पौधे। संवाद
फोटो- 09
पिंकी सोनी।
:::::::::::::::::

मेरी बगिया:
- वार्ड-21 निवासी महिला ने जगह का सदुपयोग करने के लिए दो साल बनाई थी घर पर बगिया, 83 फूलदार पौधे सकारात्मक बना रहे घर का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-21 निवासी पिंकी सोनी ने शौक के तौर पर घर में पौधे लगाने शुरू किए थे। दो साल के अंदर उन्होंने एक बगिया तैयार कर ली। इसमें 83 फूलदार पौधे हैं। इनसे पिंकी के घर का आंगन महक रहा है। अब इस ओर परिवार के सदस्यों का भी रुझान बढ़ा है। उनका कहना है कि बगिया में काम करने से मन को शांति मिलती है।

पिंकी सोनी का कहना है कि सुबह और शाम को वह बगिया में पौधों की देखभाल करती हैं। जब किसी दिन उन्हें अधिक तनाव या चिंता महसूस होती है तो वह नए पौधे लगाने और पुराने पौधों की प्रूनिंग आदि कार्य करती हैं। इससे मन हल्का हो जाता है। तनाव भी दूर रहता है। साथ ही सुबह पौधों के दर्शन और विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से आंगन महकता रहता है।
विज्ञापन

वसंत ऋतु शुरू होते ही उन्होंने पौधों की प्रूनिंग यानी कटाई-छंटाई कर दी है। इसके साथ ही नए पौधों के लिए भी गमलों की तैयारी चल रही है। सुबह पति जयबीर सोनी अपने काम पर और बच्चे स्कूल चले जाते हैं। इससे घर में वह अकेली रहती हैं। समय व्यतीत करने के लिए वह नए पौधे लगाने और फूलों की खुशबू का आनंद लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन प्रजातियों के लगाए पौधे
पिंकी ने बताया कि गेंदा और चमेली के पौधों से आने वाली धीमी खुशबू घर का वातावरण शांत व खुशबूदार रखती है। फिलहाल, उन्होंने घर पर डेंथस, नागदोन, गेंदा, गुलाब, गुड़हल, गुलदाऊदी, डहेलिया, पोर्चुल्का, जेड प्लांट समेत अन्य किस्म के पौधे लगाए हैं। फूलों के पौधे मौसम के अनुसार बदलते रहते हैं। अब वह गर्मी के मौसम के पौधे लगाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed