{"_id":"65e35bd9f9eb98032a0c6b39","slug":"photo-of-question-paper-taken-and-made-viral-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114390-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुपरवाइजर के सामने प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर किया वायरल, आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुपरवाइजर के सामने प्रश्नपत्र का फोटो खींचकर किया वायरल, आरोपी काबू
Sat, 02 Mar 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के गांव नौरंगाबास राजपूतान परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हो गया। सूचना मिलते ही हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तीन अधिकारियों को रिलीव कर दिया, जबकि केंद्र पर आयोजित परीक्षा को रद्द किया गया। पेपर आउट करने वाले शख्स को दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया।
शनिवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई और 1:23 पर शिक्षा बोर्ड अधिकारियों को सूचना मिली कि नौरंगाबास राजपूतान परीक्षा केंद्र से पेपर आउट किया गया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव का उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया।
यहां पहुंचने पर पता चला कि सुपरवाइजर सीताराम के सामने एक शख्स ने प्रश्नपत्र का मोबाइल में फोटो खींचा और बाद में इसे आउट कर दिया। चेयरमैन ने बताया कि प्रश्नपत्र पर लगे क्यूआर कोड से पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद झोझूकलां थाना पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस पेपर की फोटो खींचने वाले आरोपी और सुपरवाइजर को साथ ले गई, जबकि चीफ सुपरिटेंडेंट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और ऑब्जर्वर को रिलीव कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त सभी पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी, जबकि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
दो सगी बहनों के प्रश्नपत्र का चाचा ने खींचा फोटो
बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि केंद्र पर दो सगी बहनें परीक्षा देने पहुंची थी। उनके चाचा ने सुपरवाइजर के सामने दोनों के प्रश्नपत्र का मोबाइल में फोटो खींचकर आउट कर दिया। पुख्ता सुरक्षा प्रबंध होने के चलते दोपहर 1:23 पर कंट्रोल रूम में हिंदी का पेपर आउट होने की सूचना मिल गई। इसके पांच मिनट बाद ही डिकोड कर इसकी पुष्टि कर ली गई।
बोर्ड प्रशासन मामले की गहनता से जांच में जुटा है। चीफ सुपरिटेंडेंट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और ऑब्जर्वर को रिलीव कर दिया गया है, जबकि परीक्षा भी रद्द की गई है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। परीक्षाओं में नकल किसी सूरत में सहन नहीं होगी। - वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।