फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Phogat Khap will honor promising youth on Haryana Day

हरियाणा दिवस पर फौगाट खाप होनहार युवाओं को करेगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Phogat Khap will honor promising youth on Haryana Day
चरखी दादरी। सर्वजातीय फौगाट-19 खाप की पंचायत बाबा स्वामी दयाल धाम परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खाप प्रधान बलवंत सिंह ने की। बैठक में एक नवंबर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के बारे में विचार-विमर्श किया गया। समारोह के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

खाप के सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि सर्वजातीय खाप की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता, तीनों सेनाओं में कमीशन प्राप्त युवा, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचसीएस, एचपीएस व एमबीबीएस में गत वर्ष के दौरान चयन कराने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। सुरेश फौगाट ने बताया कि इनके अलावा विश्वविद्यालय व बोर्ड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों और आईआईटी व एनआईटी में चयनित युवाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, खजांची राजवीर, एडवोकेट गिरेंद्र सिंह, ऑडिटर सूबेदार सुरेंद्र सिंह, कृष्ण फौगाट, नत्थूराम, सीताराम, रामपाल, डॉ. सुभाष, महेंद्र , राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण फौगाट, जयनारायण, जीत सिंह, प्रकाश चौहान, डॉ. अमित कुमार, महिपाल, अभिषेक फौगाट, लक्ष्मण फौगाट, रणबीर, राजपाल व ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed