{"_id":"5d7bf1c38ebc3e93a6299dcb","slug":"peoples-facing-problem-to-register-in-ayushman-yojna-charkhidadri-news-rtk5178049154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना: सर्वर रहा ठप, गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंचे पात्र लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना: सर्वर रहा ठप, गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंचे पात्र लौटे
विज्ञापन
सर्वर ठप रहने से सुनसान पड़ा सिविल अस्पताल का आयुष्मान काउंटर।
- फोटो : CharkhiDadri
आयुष्मान योजना के पात्र लोग शुक्रवार को सर्वर ठप रहने के चलते गोल्डन कार्ड नहीं बनवा पाए। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सर्वर बंद रहा और इंतजार करने के बाद लोग मायूस होकर लौट गए। वहीं, गोल्डन कार्ड बनवाने सिविल अस्पताल पहुंचे पात्र लोगों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में वो तीन से चार बार चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन हर बार सर्वर में गड़बड़ी होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। वहीं, डिप्टी सीएमओ एवं आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ही शुक्रवार को गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए।
प्रदेश सरकार ने जिले के करीब 23 हजार लोगों को आयुष्मान योजना का पात्र माना है। इन सबकी सूची जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी गई है। वीरवार तक करीब 18 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि करीब पांच लोग अभी भी गोल्डन कार्ड बनवाने से वंचित हैं। इन लोगों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा भी मनाएगा। इस संबंध में सीएमओ विरेंद्र यादव आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर चुके हैं। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. अभिमन्यु पैनल में शामिल छह निजी अस्पताल संचालकों को भी इन निर्देशों की जानकारी दे चुके हैं।
शुक्रवार को गोल्डन कार्ड बनवाने सिविल अस्पताल पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल पहुंचे दलीप सैनी, मनोज शर्मा, हितेंद्र जांगड़ा, रामप्यारी, लाजवंती, गीता देवी, सुनीता कुमारी, किताब कौर व बिमला आदि ने बताया कि वे सुबह साढ़े नौ बजे आयुष्मान काउंटर पर पहुंच गए थे। दो घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक सर्वर नहीं चला है, जिसके चलते उन्हें बिना गोल्डन कार्ड बनवाए ही लौटना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब दोबारा से उन्हें सिविल अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनवाने आना पड़ेगा। इनमें से कुछ ने बताया कि वो तीन से चार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार सर्वर ठप होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। इसके चलते उन्हें दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
दो सीएचसी में शुरू नहीं हुए आयुष्मान काउंटर
आयुष्मान योजना का शुभारंभ गत 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दादरी सिविल अस्पताल में उसी समय आयुष्मान काउंटर शुरू कर दिया गया था। करीब एक साल तक यह सुविधा केवल सिविल अस्पताल में मुहैया कराई गई। करीब एक सप्ताह पहले विभाग ने बौंदकलां सीएचसी में आयुष्मान काउंटर शुरू किया गया है। वहीं, गोपी और झोझूकलां सीएचसी में अब तक आयुष्मान काउंटर शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसे में पात्र लोगों को अपने कार्ड बनवाने के लिए दादरी सिविल अस्पताल आना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना के डीआईएम सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सर्वर ठप रहने के चलते आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए। करीब 40 से 45 लोग गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंचे थे। सर्वर ठीक होते ही सभी पात्रों के गोल्डन कार्ड बना दिए जाएंगे।