फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People upset due to monkey menace, administration will run campaign tomorrow

बंदरों के उत्पात से लोग परेशान, प्रशासन कल चलाएगा मुहिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
People upset due to monkey menace, administration will run campaign tomorrow
शहर के वार्ड 10 की गली में बैठा बंदरों का झुंड । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहरवासी बंदरों की समस्या से त्रस्त हैं। आलम ये है कि बंदरों का झुंड घरों में घुसकर सामान तक उठाकर ले जा रहा है। दूूसरी ओर बंदर पकड़ो अभियान ठंडे बस्ते में पड़ा है। शहरवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों से बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। इस मामले में नप प्रशासक एवं एसडीएम विरेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार से शहर में बंदर पकड़ो अभियान दोबारा से शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंपापुरी, वार्ड- छह, वार्ड-10, वार्ड-21 और एमसी कॉलोनी के लोग बंदरों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बंदर उनके घरों में घुसकर फ्रिज खोलकर सब्जियां और फल तक उठा ले जाते हैं। इतना ही नहीं घर में रखे कपड़ों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाने से ये नहीं चूकते।
विज्ञापन

शहर निवासी मनोज, बालकिशन, नरेंद्र, प्रवीन, सुनील, कुलदीप, दिशांत व बलराम ने बताया कि पिछले पांच साल में नगर परिषद अधिकारी तीन बार बंदर पकड़वाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कोई भी प्रयास सिरे नहीं चढ़ा है। उनका कहना है कि हर बार बंदर पकड़ो अभियान अधर में दम तोड़ देता है और इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नप अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले : हर रोज पहुंचा रहे सामान को नुकसान, अब तो अधिकारी दें ध्यान
मेेरी दुकान वार्ड एक में चंपापुरी में है। बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और दुकान से हर रोज फल व सब्जी उठा ले जाते हैं। इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है। नगर परिषद को समस्या से निजात दिलानी चाहिए।
संजय, दुकानदार
बंदर बेखौफ होकर घर में घुस जाते है और सामान तोड़ देते हैं। रसोई में रखें समान व कमरे में रखे कपड़े को उठाकर ले जाते हैं और बाद में फाड़कर छत या घर के आसपास ही फेंक जाते हैं। बंदरों से लोग बेहद परेशान हैं।
सतबीर, वार्ड 10
- करीब चार माह पहले मैं घर के आंगन में पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। उसी दौरान अचानक बंदरों ने हमला बोल दिया जिससे घायल हो गया और शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर बंदर भागे थे।
राजेश, वार्ड 21
- मेरा लोहारू रोड पर किराना स्टोर है। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि दुकान पर होने के बावजूद सामान उठा लेते हैं। छह माह पहले समान उठाने पर बंदर को भगाने का प्रयास किया हमला कर मुझे घायल कर दिया।
शिव कुमार, वार्ड 18
वार्ड 21 में करीब 20 बंदरों का झुंड घूमता है। मौका पाकर यह लोगों पर हमला भी कर देता है। इस संबंध में हम नप अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके है, लेकिन अभी तक बंदर पकड़ो अभियान शुरू नहीं किया गया है।

रचना देवी, निवर्तमान पार्षद वार्ड 21
शहर में बंदर पकड़ो अभियान का ठेका लॉकडाउन के चलते रद्द करना पड़ा था। अब हमने टेंडर दोबारा से अलॉट कर दिया है और बुधवार से शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरू करवा दिया जाएगा।
विरेंद्र सिंह, एसडीएम एवं नप प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed