{"_id":"64888d158257d9ac6b01e48b","slug":"people-of-10-villages-demonstrated-outside-kitlana-toll-office-charkhidadri-news-c-21-1-hsr1033-156669-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कितलाना टोल कार्यालय के बाहर 10 गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कितलाना टोल कार्यालय के बाहर 10 गांवों के लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 13 Jun 2023 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
कितलाना टोल पर प्रदर्शन करते हुए लोग।
चरखी दादरी। टोल संघर्ष समिति भिवानी-दादरी के आह्वान पर 10 गांवों के लोगों ने कितलाना टोल पर प्रदर्शन किया। कंपनी से हाल ही में नौकरी से हटाए गए 22 कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने व आसपास के 10 गांवों को टोल फ्री सुविधा देने की मांग की गई।
मई के अंतिम सप्ताह में नई कंपनी ने इस टोल का ठेका लिया है। नई कंपनी ने पहले से कार्यरत 22 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया। 10 दिन पहले भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके कंपनी प्रबंधक व जिला उपायुक्त भिवानी को ज्ञापन दिया था। इसे लेकर मंगलवार को कंपनी के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ कितलाना पंचायत भवन में आसपास के 10 गांवों के सरपंचों, सांगवान खाप 40, किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन व गण्यमान्य लोगों की महापंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने की। किसान सभा से कामरेड ओमप्रकाश भी शामिल हुए।
पंचायत में प्रस्ताव पास करके शाहबाद में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों को रिहा करने व सूरजमुखी की फसल एमएसपी पर खरीदने की मांग की। इस दौरान किसान नेता मंगल सिंह खरेटा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उसके बाद कितलाना टोल पर प्रदर्शन करके टोल कंपनी को आगाह कराया कि तीन दिनों में मांगों पर विचार करें अन्यथा 17 जून को बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।