फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People injured in road accidents will get free and cashless treatment: Deputy Commissioner

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को मिलेगा निशुल्क और कैशलेस उपचार : उपायुक्त

Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
People injured in road accidents will get free and cashless treatment: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य योजना के तहत अब जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को नि:शुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य घायल व्यक्तियों को तुरंत जीवन रक्षक उपचार प्रदान कर दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को शुरुआती सात दिनों तक अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना का लाभ सभी नागरिकों को उनकी नागरिकता, पहचान, बीमा या सामाजिक स्थिति के भेदभाव के बिना मिलेगा। यह सेवा देशभर के चिन्हित निजी और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।उपायुक्त ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 एंबुलेंस सेवा या निकटतम पुलिस थाने को सूचित किया जा सकता है, ताकि समय रहते घायल व्यक्तियों का उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में घायलों को बिना किसी देरी के नजदीकी अधिकृत अस्पताल में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि जीवन बचाना है। यह योजना मानवता और जीवन रक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। साथ ही, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है, ताकि कोई भी जनहानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed