{"_id":"671b442017a6a14c6a099953","slug":"pending-tubewell-connection-issue-in-dadri-bhakiyu-started-a-sit-in-protest-in-front-of-electricity-corporati-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन का मामला: भाकियू ने बिजली निगम ऑफिस के सामने शुरू किया धरना, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन का मामला: भाकियू ने बिजली निगम ऑफिस के सामने शुरू किया धरना, लोगों में रोष
Fri, 25 Oct 2024 12:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:39 PM IST
सार
भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी किसानों को बिजली निगम की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
दादरी के बाढड़ा में किसानों को लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी न होने और एसडीओ का पद खाली होने से भारतीय किसान यूनियन में रोष है। इन दोनों मुख्य समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारी शुक्रवार से बाढड़ा बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मांगों की नजरअंदाजी का आरोप लगाते हुए उन्हें रोष जताया और समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी किसानों को बिजली निगम की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। सभी आवेदक किसान दस्तावेज प्रक्रिया पूरी करने के साथ राशि भी बिजली निगम कार्यालय में जमा करवा चुके हैं। इसके अलावा हर मंच पर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी की मांग उठाई जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है और इसके चलते शुक्रवार से धरना शुरू किया गया।
विज्ञापन