फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pearl millet arrivals in markets reach 3.50 lakh quintals; queues of farmers for biometric verification

Charkhi Dadri News: मंडियों में बाजरे की आवक 3.50 लाख क्विंटल, बायोमेट्रिक के लिए किसानों की कतारें

Wed, 14 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pearl millet arrivals in markets reach 3.50 lakh quintals; queues of farmers for biometric verification
मंडी में बायोमेंट्रिक वेरिफिकेशन के लिए लगी किसानों की कतार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में बाजरे की आवक लगातार जारी है और इसका कुल आंकड़ा साढ़े तीन लाख क्विंटल के पार पहुंच गया है। मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों की संख्या बढ़ने के साथ ही खरीद प्रक्रिया से जुड़ी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

वहीं बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए मंडी पहुंच रहे किसानों को कतारों में लगना पड़ रहा है। इसी बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नीतू जांगड़ा ने मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सैंपल संबंधी कार्यों में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए भी प्रशासन ने कसी कमर
जिले में खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद को सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 29 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इनका उद्देश्य मंडियों में वाहनों की भीड़ नियंत्रित करना, खरीद केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखना और किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन और गेट पास के आधार पर मिलेगी एंट्री
प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को निर्धारित समय-सारणी, टोकन और वैध गेट पास के आधार पर ही मंडियों व खरीद केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय से पहले पहुंचने वाले वाहनों को व्यवस्था के अनुसार चिह्नित होल्डिंग या स्टेजिंग क्षेत्र में रोका जा सकेगा। समय पूरा होने पर ही उन्हें मंडी में प्रवेश दिया जाएगा।
वाहन खड़ा करने पर रोक
सार्वजनिक सड़कों, राजमार्गों, संपर्क मार्गों और मंडियों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर वाहन खड़े करके यातायात बाधित करने पर भी रोक रहेगी। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस, मार्केट कमेटी और मंडी प्रशासन आपसी समन्वय से आवश्यक प्रबंध करेंगे। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, मार्ग परिवर्तन और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोकने जैसी व्यवस्थाएं भी की जा सकेंगी।

कटाई और खरीद के नियमों का करना होगा पालन
आदेशों के तहत शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई पर रोक रहेगी। कटाई सामान्यतः सुबह दस बजे से शाम छह बजे के बीच की जाएगी। वहीं, खरीद केंद्रों पर धान में नमी की अनुमेय सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मार्केट कमेटी और पुलिस की संयुक्त टीमें व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। निर्देशों का जानबूझकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन:
मंडी में शांतिपूर्वक तरीके से बाजरे की खरीद चल रही है किसान बिना किसी परेशानी के बाजार बेच रहे हैं।--चतुरभूज, मंडी सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed