फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Payment amount reached the bank accounts of only 872 farmers, 5,191 farmers' money is pending

Charkhi Dadri News: महज 872 किसानों के बैंक खातोंं में पहुंची भुगतान राशि, 5,191 किसानों का बकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Payment amount reached the bank accounts of only 872 farmers, 5,191 farmers' money is pending
दादरी अनाज मंडी स्थित मुख्य खरीद केंद्र में रखें गेहूं से भरे बैग।
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडी में सरकारी रेट पर गेहूं बेचने वाले किसानों के खाते में भुगतान राशि पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं, खरीद एजेंसी ने सोमवार तक 872 किसानों को 54,825 क्विंटल गेहूं का 13.74 करोड़ रुपये का भुगतान करने का दावा किया है। फिलहाल खरीद केंद्रों में 5,191 किसानों का 3,03,340 क्विंटल गेहूं की 73.55 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन


अब तक स्थानीय खरीद केंद्र के अलावा उप खरीद केंद्रों पर छह हजार से अधिक किसानों ने गेट पास कटवाए। मंडियों में लगातार बढ़ती आवक के साथ ही खरीद एजेंसियां भी लगातार गेहूं की खरीद प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन के जिले में एक मुख्य खरीद केंद्र के साथ पांच उप खरीद केंद्र बनाए हैं, ताकि किसानों को दूर-दराज मंडियों में चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन


सोमवार तक जिले में 6,063 किसानों के गेट पास जारी हो चुके हैं। 3,58,165 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज हुई है। इसके साथ ही खरीद एजेंसियों ने सभी केंद्रों से 2,09,171 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसमें से खरीद एजेंसी ने 1,07,279 क्विंटल गेहूं की उठान कर गोदामों में पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खरीद केंद्रों में इतना पहुंचा गेहूं

खरीद केंद्र टोकन कटे कुल आवक कितनी हुई खरीद

दादरी 2932 1,96,707 95,062

बाढड़ा 670 30,670 19,172

झोझूकलां 295 15,611 8,866

बौंदकलां 988 49,540 37,476

बेरला 490 26,580 18,621

छपार 688 39,057 29,974


----------------हमने सभी खरीद केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। कर्मचारी लगातार गेहूं की खरीद करने के बाद उठान भी करवा रहे हैं, ताकि किसानों के खाते में भुगतान राशि जल्दी से पहुंच सके।

- सतीश कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article