फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   patwari suspended

Charkhi Dadri News: बदर बनाने के लिए मांगी ढाई हजार रिश्वत, डीसी ने पटवारी को किया निलंबित

Wed, 04 Dec 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Dec 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
patwari suspended
चरखी दादरी। बदर बनाने के एवज में शहर निवासी एक व्यक्ति से ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगने पर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने पटवारी को निलंबित किया है। इस संबंध में 27 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय में शिकायत सौंपी गई थी। जांच के बाद उपायुक्त की ओर से निलबंन का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड-18 निवासी लछीराम ने 27 नवंबर को उपायुक्त के नाम शिकायत सौंपी थी। इसमें उसने बताया था कि वह जमीन की जमाबंदी निकलवाने के लिए सज्जन पटवारी के पास गया था। पटवारी ने उससे कहा कि आपके नाम कोई जमीन नहीं है। इसलिए बदर बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन

शिकायकर्ता के अनुसार, बदर बनाने के लिए पटवारी ने उससे ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कहा कि पैसे दोगे तो ही बदर बनेगी। लछीराम के अनुसार, पटवारी ने उससे कहा कि चाहे कोर्ट के कितने चक्कर काट लेना, रुपये नहीं देने पर काम नहीं होगा। इसके बाद उसने कई चक्कर काटे, लेकिन काम नहीं बना। हारकर उसने उपायुक्त कार्यालय में पटवारी के खिलाफ शिकायत दी। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी सज्जन सिंह को बाढड़ा रिपोर्ट करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed