फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   patriotism in the young generation

युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना पैदा कर रही तिरंगा यात्रा : बिशंबर वाल्मीकि

Thu, 15 Aug 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
patriotism in the young generation
चरखी दादरी में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्म
चरखी दादरी। वीर शहीदों के सम्मान में और हर घर तिरंगा अभियान के तहत दादरी महिला थाने से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस कर्मचारियों समेत शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने शहीदों के शौर्य व बलिदान को याद करते हुए नमन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशंबर ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना पैदा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। जब यह फहराता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। हमारे लिए तिरंगे का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए जिसके लिए देश के अमर शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। तिरंगा यात्रा में उपायुक्त राहुल नरवाल, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा महिला थाना से शुरू होकर परशुराम चौक होते हुए रोज गार्डन में समाप्त हुई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस मौके पर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed