फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   parking jone alloted for advocates

Charkhi Dadri News: अधिवक्ताओं को मिला पार्किंग जोन रोशनी और सीसीटीवी का होगा प्रबंध

Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
parking jone alloted for advocates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को जिला प्रशासन ने वाहन पार्किंग सुविधा मुहैया करवा दी है। बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की यह मांग लंबे समय बाद परवान चढ़ी है। अब बार एसोसिएशन यहां लाइट और सीसीटीवी का प्रबंध करवाएगा।
एसोसिएशन प्रधान अधिवक्ता नसीब राणा ने बताया कि जिला बनने के बाद अधिवक्ताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दादरी क्षेत्र के अलावा बाढड़ा व बौंदकलां की ओर से भी कई अधिवक्ता आते हैं। चैंबर न होने के कारण वे फाइलों को साथ लेकर आवागमन करते हैं। कोर्ट आने पर उन्हें अपने वाहन खड़ा करने के लिए समस्या का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, आमजन व अधिवक्ताओं के लिए एक ही पार्किंग स्थान था। इससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती थी। अचानक उन्हें कई बार बाहर जाना होता था तो गाड़ी निकालने में भी मुश्किल होती थी। लेकिन, अधिवक्ताओं की समस्या पर संज्ञान लेकर उन्होंने प्रशासन को दो बार ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जाकर प्रशासन की ओर से इस पर संज्ञान लिया और परिसर में खाली जगह बार एसोसिएशन के सुपुर्द की गई है। इसमें अधिवक्ताओं को वाहन खड़ा करने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed