फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Paperless registry started in Badhra, three applicants were found on the first day

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन तीन आवेदकों को मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry started in Badhra, three applicants were found on the first day
आवेदकों को जमीन की रजिस्ट्री सौंपते लिपिक। संवाद - फोटो : 1
बाढड़ा। उपमंडल बाढड़ा के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की गई। राजस्व विभाग के सरल केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में एक हस्तांतरण डीड और दो बीपीएल परिवारों को सौ-सौ गज के रिहायशी प्लॉट की रजिस्ट्री पंजीकृत की गई। इस नई व्यवस्था के तहत तहसील कार्यालय के काउंटर संख्या दो पर एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां पेपरलेस रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया की देखरेख में राजस्व विभाग की टीम ने इस नई पहल को लागू करते हुए गांव लाडावास के दो परिवारों को रिहायशी प्लॉट के पंजीकरण डीड प्रदान की। इसके साथ ही गांव कादमा में एक पारिवारिक हस्तांतरण डीड भी पंजीकृत की गई। इस प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही बाढड़ा तहसील में तीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से प्रशासन और आमजन दोनों को राहत मिली है। विभाग ने विशेष रूप से काउंटर संख्या दो पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की है जिसमें तकनीकी प्रभारी बिशंभर की अगुवाई में ऑपरेटरों की टीम, जिसमें अजय श्योराण, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, रविराज, ममता रानी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं ने नई सिस्टम को अपडेट करने में सफलता हासिल की। इस पहल से जल्द ही आमजन को पेपरलेस रजिस्ट्री की समुचित सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed