{"_id":"62531eb0bf4bd72e0c1c9c8f","slug":"panchayat-villagers-will-make-waste-collection-center-for-waste-disposal-charkhidadri-news-hsr6288055177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत : कचरा निस्तारण के लिए वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाएंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत : कचरा निस्तारण के लिए वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाएंगे ग्रामीण
झोझूकलां में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
झोझूकलां। कस्बे में गहराई कचरा निस्तारण की समस्या को लेकर रविवार सुबह ग्रामीणों ने डाकघर में पंचायत आयोजित की। कन्नी-13 प्रधान सूरजभान की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में कस्बा के मौजिज लोगों समेत 300 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। करीब एक घंटे चली पंचायत में सर्वसम्मति से कलियाणा रोड पर ग्राम पंचायत की 22 एकड़ जमीन है, उसमें वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाने और इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कचरे की समस्या को लेकर पंचायत सुबह साढ़े नौ बजे आयोजित हुई और साढ़े दस बजे इसका समापन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे कन्नी प्रधान सूरजभान ने बताया कि पंचायत में वेस्ट कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए तालाब जोहड़ पहाड़ के पश्चिम की तरफ की जगह चिह्नित की गई। गौरतलब है कि झोझूकलां के ग्रामीण गांव के कचरे को एकत्रित कर पास के गांव कलाली स्थित पहाड़ के गड्ढों में डालते थे, लेकिन कलाली गांव के लोगों ने वहां पर कचरे का निष्पादन करवाने से मना कर दिया। इसके बाद से कस्बा का कचरा डालने के लिए जगह की कमी बनी हुई है। दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर बीडीपीओ सुभाषचंद्र से बात की थी और इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में दलबीर गांधी, सोम, गजेंद्र, वेदप्रकाश, सूरजभान, हरिकिशन व अशोक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।