फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Panchayat of Loharwada reached the city police station to investigate the youth death case

Charkhi Dadri News: युवक मौत मामले की जांच के लिए सिटी थाने पहुंची लोहरवाड़ा की पंचायत

Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panchayat of Loharwada reached the city police station to investigate the youth death case
एसआई राजकुमार से मिलते लोहरवाड़ा के ग्रामीण।
चरखी दादरी। लोहरवाड़ा निवासी युवक की आग लगने से हुई मौत मामले में उसके परिजनों ने शनिवार को सिटी थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता समेत अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अगर मामले की गहनता से जांच नहीं की गई तो सामाजिक संगठनों को साथ लेकर वो सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

लोहरवाड़ा निवासी सुरेश कुमार और अन्य ग्रामीण शनिवार को सिटी थाने पहुंचे। सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा आकाश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पिछले लंबे समय से दादरी की एमसी कॉलोनी में रह रहा है। 22 मार्च को सोते वक्त आग लगने से वो जल गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान हादसे के पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आकाश को जान-बूझकर आग लगाई गई है। इसका संदेह उन्होंने आकाश की पत्नी और नरेंद्र नामक एक शख्स पर जाहिर किया है। सुरेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को नरेंद्र उसके बेटे के घर आया था और उस दौरान उन्होंने शराब पी थी। उसी बीच दोनों के बीच विवाद हुआ था और 22 मार्च को आकाश के साथ वारदात की गई। सुरेश कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आकाश और उसकी पत्नी प्रियंका के बीच मनमुटाव रहता था। नरेंद्र प्रियंका का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

- आग लगने के बाद पत्नी और बच्चे को बचाने गया दोबारा अंदर
सुरेश कुमार, शमशेर, नरेंद्र, महेंद्र, रणधीर, दलबीर पंच, काला पंच, मनीष, शक्ति पंच, रमेश, मेहर सिंह, मनोज कुमार, सतबीर, भूप सिंह नंबरदार, जस्सी, जयप्रकाश, रणधीर आदि ने बताया कि 22 मार्च की रात आग लगने के बाद आकाश मकान से बाहर आया लेकिन जब उसे पत्नी और बच्चे का ख्याल आया तो वो उन्हें बचाने के लिए दोबारा अंदर चला गया। उसी दौरान वो आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed