{"_id":"5e0257c58ebc3e87ff46ccab","slug":"overloding-ctm-adc-charkhidadri-news-rtk5339915124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कार्यों पर लगी रोक हटते ही ओवरलोडिंग शुरू, आरटीए के बाद सीटीएम ने भी डंपरों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कार्यों पर लगी रोक हटते ही ओवरलोडिंग शुरू, आरटीए के बाद सीटीएम ने भी डंपरों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खनन कार्य शुरू होते ही ओवरलोडिंग का खेल फिर से शुरू हो गया है। रात को ही नहीं दिन के समय भी ओवरलोड वाहन शहर के बाहरी क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। ओवरलोड डंपरों की आवाजाही को रोकने के लिए एडीसी एवं चरखी दादरी आरटीए सुभिता ढाका की टीम के अलावा सीटीएम विरेंद्र सिंह भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार शाम सीटीएम ने दादरी शहर के कॉलेज रोड से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को जब्त किया। सोमवार और मंगलवार को प्रशासनिक अमले ने 17 ओवरलोड वाहनों के चालान किए। हालांकि आरटीए कार्यालय में स्टाफ और संसाधनों की कमी अभी दूर नहीं हुई है और आरटीए सुभिता ढाका खुद भी समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही हैं।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एनजीटी ने निर्माण कार्यों, खनन कार्यों व बड़े स्तर पर प्रदूषण फैलाने वालीं इकाईयों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन और माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने क्रेशर संचालकों को कार्य रोकने के आदेश दिए थे। गत अक्तूबर माह से ही जिले के क्रेशर बंद पड़े थे और करीब चार दिन पहले ही खनन कार्यों पर लगी रोक हटाई गई है। काफी समय तक खनन कार्य बंद रहने से निर्माण सामग्री की गुरुग्राम और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में बनी हुई है। खनन कार्य शुरू होते ही निर्माण सामग्री सप्लाई करने के काम ने भी तेजी पकड़ ली है और डंपरों की आवाजाही शुरू हो गई है।
खनन कार्य शुरू होने पर ओवरलोड वाहन चलने की जानकारी आरटीए विभाग और जिला प्रशासन को भी है। इसे देखते हुए पिछले दो दिनों से प्रशासनिक टीमें ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने के लिए सक्रिय हैं। सोमवार शाम सीटीएम विरेंद्र सिंह ने भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को 17 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए और उन पर करीब साढ़े दस लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
जीपीएस बंद कर फरार हुआ चालक तो क्रेन की ली मदद
ओवरलोड डंपर को रुकवाते ही अक्सर चालक जीपीएस बंद कर और डंपर को लॉक कर बीच सड़क छोड़कर फरार हो जाते हैं। इसके चलते सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। सीटीएम की कार्रवाई के दौरान भी ऐसा वाक्या हुआ। कॉलेज रोड आरओबी के समीप एक ओवरलोड डंपर को रुकवाते ही चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सीटीएम ने क्रेन बुलाकर ओवरलोड डंपर को जब्त कर बाड़े में पहुंचाया।
आरटीए सह सचिव ने एक माह में किए 45 लाख के चालान
आरटीए सह सचिव राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास नारनौल का चार्ज है और चरखी दादरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वो हर सोमवार और शुक्रवार को चरखी दादरी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने आते है। पिछले एक माह में 32 वाहनों के उन्होंने चालान किए हैं जिन पर करीब 45 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
अक्तूबर माह में किए थे डेढ़ करोड़ के चालान
चरखी दादरी जिले में प्रतिदिन करीब तीन हजार डंपर चलते हैं। ज्यादातर डंपर ओवरलोड चलते हैं और आरटीए टीमों की रैकी कर इनके रूट तक डायवर्ट करवा दिए जाते हैं। गत अक्तूबर माह में एडीसी एवं आरटीए सुभिता ढाका खुद मैदान में उतरी थीं और आरटीए टीमों ने एक माह में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के चालान किए थे, जो प्रदेश में सबसे अधिक थे।
मेरे पास बाढड़ा एसडीएम के अलावा चरखी दादरी सीटीएम का भी चार्ज है। खनन कार्यों पर लगी रोक हट चुकी है और ओवरलोडिंग वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। डंपर और क्रेशर मालिकों से अपील है कि वो नियमों को ताक पर न रखें और निर्धारित मानकों के अनुसार ही वाहनों में निर्माण सामग्री भरें।
विरेंद्र सिंह, सीटीएम, चरखी दादरी
चरखी दादरी का मेरे पास अतिरिक्त चार्ज है। ओवरलोड वाहनों पर सप्ताह में दो दिन टीम कार्रवाई करती है। पिछले एक माह में 32 वाहनों के करीब 45 लाख रुपये के चालान किए हैं। आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी।
राकेश कुमार, आरटीए सह सचिव, चरखी दादरी