फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Outbreak of dengue increased in the district, now increased from 37 to 100 high risk zones

डेंगू का जिले में बढ़ा प्रकोप, अब 37 से बढ़ाकर 100 किए हाई रिस्क जोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of dengue increased in the district, now increased from 37 to 100 high risk zones
चरखी दादरी। सितंबर में डेंगू के धड़ाधड़ केस मिल रहे हैं। पिछले 9 दिनों की अगर बात करें तो 15 नए मामले सामने आ चुके हैं। इस सीजन में अब तक 17 लोग डेंगू के डंक का और तीन मलेरिया का शिकार बन चुके हैं। डेंगू केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क जोन की संख्या 37 से बढ़ाकर 100 कर दी है। शहर की बात करें तो 40 और गांवों में 60 हाई रिस्क जोन हैं। शहरी क्षेत्र में दो बार फॉगिंग हो चुकी है जबकि गांवों में पहले चरण की फॉगिंग अभी शुरू ही हुई है।
विज्ञापन

गत वर्ष भी डेंगू और मलेरिया ने सितंबर में कहर बरपाया था। उसी तर्ज पर इस साल भी सितंबर में डेंगू केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर के नौ दिन में 15 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर में सैंपलिंग अधिक हुई है और यह भी डेंगू के ज्यादा केस मिलने का कारण है। पिछले सीजन में जिले के अंदर मलेरिया के 654 केस मिले थे और इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पांच सितंबर को 37 हाई रिस्क एरिया चयनित किए थे। अब पिछले नौ दिनों से लगातार संख्या बढ़ने पर हाई रिस्क एरिया की संख्या भी ढाई गुना बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि शहर में चालीस और ग्रामीण क्षेत्र में 60 हाई रिस्क एरिया अब तक घोषित हो चुके हैं। शहरी हाई रिस्क जोन में फॉगिंग के दो-दो राउंड पूरा हो चुके हैं जबकि गांव में पहले चरण की गतिविधि शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू का प्रकोप बढ़ने के मद्देनजर एंटी लारवा एक्टिविटी को गति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने की 11 लाख मकानों की विजिट, 566 जगह मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एंटी लारवा एक्टिविटी के तहत इस साल 11 लाख मकानों की विजिट की हैं। इनमें से 5662 जगह लारवा पाया गया है। हालंाकि जिले में मकानों की कुल संख्या 1.87 लाख है और एक से अधिक बार एक घर में पहुंचने से विजिट संख्या 11 लाख पार है। लारवा मिलने पर विभाग ने 1199 से अधिक नोटिस दिए हैं।
189 तालाबों में विभाग डलवा चुका गंबूजिया मछली
दादरी जिले में कुल 274 तालाब हैं। इनमें से 190 तालाबों में स्वास्थ्य विभाग गंबूजिया मछली डाल चुका है जबकि बाकी तालाब अभी कवर किए जाने बाकी हैं। 42 तालाबों में गंबूजिया डलवाने से पंचायतें इनकार कर चुकी हैं और इसकी जानकारी विभाग ने प्रशासन को दे दी है।
रोकथाम के लिए किए जा रहे ये प्रयास
विभाग डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्टॉक में मौजूद 100 लीटर पारेथम ऑयल पेस्ट का स्प्रे में प्रयोग कर रहा है। इसके अलावा तालाबों में गंबूजिया मछली डाली गई हैं। टीमें लारवा मिलने पर बर्तन को खाली करवा रही हैं और मकान मालिक को नोटिस दे रही हैं।

सितंबर में यूं मिले हैं डेंगू केस
तिथि - डेंगू केस
5 सितंबर- 1
9 सितंबर- 1
10 सितबर- 3
12 सितंबर- 2
13 सितंबर-1
14 सितंबर- 3
16 सितंबर- 4
(नोट: इससे पहले 16 और 18 अगस्त को एक-एक डेंगू पॉजिटिव केस मिला था।)
डेंगू केस बढ़ने पर हमने हाई रिस्क एरिया की संख्या 37 से बढ़ाकर 100 कर दी है। इसके अलावा एंटी डेंगू व मलेरिया एक्टिविटी भी तेज कर दी गई हैं। सैंपल संख्या बढ़ाना भी डेंगू पॉजिटिव केस सामने आने का मुख्य कारण है।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू एव मलेरिया नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed