फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ordinary coaches increased in Hisar-Jaipur and Jaipur-Bathinda trains

Charkhi Dadri News: हिसार-जयपुर व जयपुर-बठिंडा ट्रेनों में बढ़ाए साधारण डिब्बे

Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ordinary coaches increased in Hisar-Jaipur and Jaipur-Bathinda trains
शहर स्थित रेलवे स्टेशन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल ने आम जनता और दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली सवारी गाड़ियों के डिब्बों में इजाफा किया गया है। इस फैसले के तहत हिसार-जयपुर, जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 साधारण श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

रेलवे के इस कदम से इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से निजात मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। विशेष बात यह है कि इन सभी प्रमुख रेलगाड़ियों का ठहराव चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर होता है जिससे स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री सवारी रेल गाड़ियों में सफर करते हैं। गर्मी की छुट्टियां पड़ने के साथ ही गाड़ियों में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण कई बार सवारी गाड़ियों में यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पाती है जिससे सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर पश्चिम बीकानेर रेल मंडल ने जयपुर-हिसार, हिसार जयपुर गाड़ी संख्या 14715 व 14716 में 6 से 30 जून तक अस्थाई तौर तक साधारण श्रेणी के दो डिब्बों को बढ़ाया गया है। जयपुर से हिसार के लिए रवाना होने वाली गाड़ी में 9 जून से 1 जुलाई तक 2 अतिरिक्त डिब्बे लगाए बढाए गए है। जयपुर-भटिंडा गांडी संख्या 14734 व 14733 सवारी गाड़ियों में भी 7 जून से 1 जुलाई तक दो सामान्य श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

इसके अलावा जयपुर -भटिंडा गाडी संख्या 54704-5470 में भी दो-दो डिब्बों का इजाफा किया गया है। रेलवे मंडल के अधिकारियों का कहना है कि लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को अक्सर पूरी यात्रा खड़े होकर पूरी करनी पड़ती थी। अब इन गाड़ियों में जनरल डिब्बे बढ़ने से दादरी स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को आसानी से सीट मिल सकेगी और सफर के दौरान असुविधा से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed