फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opposition to shifting of canteen

Charkhi Dadri News: कैंटीन की जगह स्थानांतरित करने का विरोध

Wed, 08 May 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 May 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Opposition to shifting of canteen
बाढड़ा में ब्रिगेडियर संजय शर्मा और कप्तान दीवान सिंह को मांगपत्र देते भूतपूर्व सैनिक। 
बाढड़ा। भूतपूर्व सैनिक संघ ने सेना के अधिकारियों को मांगपत्र देकर कैंटीन की जगह स्थानांतरित न करवाने की मांग की है। भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला प्रधान राजेश श्योराण ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए कैंटीन को शिफ्ट करवाना चाहते हैं जबकि इसकी कोई ठोस वजह नहीं है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक संघ ने मौके पर पहुंचे ब्रिगेडियर संजय शर्मा हिसार और कप्तान दीवान सिंह को मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान कैंटीन बस स्टैंड के नजदीक है। यह परिसर चारों तरफ से सड़क मार्ग से जुड़ा है। सभी गांवों से इसका सीधा जुड़ाव है। अधिकतर पूर्व सैनिक कैंटीन को यहीं रखना चाहते हैं जबकि कुछ लोग अपनी निजी संपत्ति के लालच में बेवजह के आरोप लगाकर इसे स्थानांतरित करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

कप्तान भीम सिंह द्वारका ने कहा कि कैंटीन की वर्तमान जगह उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में कैंटीन को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। अगर जगह को बदला गया तो पूर्व सैनिक संघ आंदोलन करेगा। ब्रिगेडियर संजय सिंह ने पूर्व सैनिकों से कहा कि जो सही होगा उसको ध्यान में रखकर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर राजेश श्योराण, सूबे सिंह श्योराण, कप्तान सतबीर सिंह, पवन कुमार, कप्तान दुलीचंद, हवलदार ओमप्रकाश, कप्तान ईश्वर सिंह, बलबीर सिंह, सुरेश कुमार, सूबेदार सोमबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed