फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opposition to naming the proposed medical college after Rao Tularam

Charkhi Dadri News: प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नामकरण राव तुलाराम के नाम पर करने का विरोध

Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition to naming the proposed medical college after Rao Tularam
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव घसौला में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण राव तुलाराम के नाम पर करने के विरोध में किसान संगठन, खाप पंचायत और सामाजिक जन संगठनों से जुड़े लोगों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन कर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि गांव घसौला के पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच शेर सिंह, पूर्व सरपंच रणवीर सिंह, अतर सिंह चाहार के नेतृत्व में रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

किसान नेता जगबीर घसौला ने कहा कि गांव घसौला ने आम जनता की सुविधाओं के लिए 52 एकड़ जमीन सरकार को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए दान में दी है ताकि चरखी दादरी के लोगों को शहर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के दूसरे कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज निर्माण को मंजूरी तो दे दी गई लेकिन अब तक कॉलेज के निर्माण के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई है। इससे पहले ही राव तुलाराम के नाम से मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने की अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे जिले की आम जनता में रोष फैला हुआ है।

पूर्व सरपंच कृष्ण ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जनभावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह 8:30 बजे गांव घसौला में पंचायत बुलाई गई है जिसमें ग्रामीण फैसला लेंगे। फोगाट खाप प्रवक्ता लीलाराम, इमलोटा खाप प्रधान ओमप्रकाश, प्रधान कृष्ण, किसान नेता रणबीर, संदीप कारी ने रोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed