{"_id":"62d6f4b1dfff447a6f79d0d6","slug":"operation-assault-in-12-hours-eight-teams-raided-64-places-caught-a-cache-of-drugs-20-accused-arrested-charkhidadri-news-hsr6371091145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन आक्रमण : 12 घंटों में आठ टीमों ने दी 64 जगहों पर दबिश, नशे का जखीरा पकड़ा, 20 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन आक्रमण : 12 घंटों में आठ टीमों ने दी 64 जगहों पर दबिश, नशे का जखीरा पकड़ा, 20 आरोपी काबू
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार के निर्देशों पर जिला पुलिस की ओर से सोमवार को चलाए गए 12 घंटे के ऑपरेशन आक्रमण ने गैरकानूनी कार्य करने वालों की कमर तोड़कर रख दी है। सोमवार देर रात तक पुलिस की आठ टीमों की कार्रवाई चली और इसमें कई सफलताएं पुलिस को हाथ लगीं। आक्रमण ऑपरेशन के तहत अलग-अलग स्थानों से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 केस दर्ज किए गए। हालांकि एक मामले का आरोपी पुलिस टीम को गच्चा देने में कामयाब रहा।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के लिए आठ विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने सुबह कार्रवाई शुरू की जो देर रात तक जारी रही। डीएसपी के अलावा पांच इंस्पेक्टर, 17 एसआई और 14 एएसआई कार्रवाई करने पहुंची टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने बताया कि आठ टीमों में 48 पुलिस कर्मचारी शामिल किए गए और इन टीमों ने जिले में 64 स्थानों में गैरकानूनी कार्यों की सूचनाएं मिलने पर दबिश दीं। इन टीमों ने मादक पदार्थ, सशस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से गैरकानूनी सामान बरामद किया।
दीपक गहलावत ने बताया कि सोमवार को की गई 12 घंटे की कार्रवाई के तहत पुलिस टीमों ने 554 ग्राम गांजा, 880 ग्राम हेरोइन, 165 बोतल अंग्रेजी व देसी शराब, दो अवैध हथियार और एक कारतूस समेत जुआरियों से 2330 रुपये बरामद किए। सशस्त्र अधिनियम के दो, जुआ अधिनियम के तीन, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पांच और आबकारी अधिनियम के नौ मामले थानों में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
- जानिए...किस अधिकारी की टीम में कौन रहा शामिल
1- एसपी टीम- सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह, पीएसआई जितेंद्र, एएसआई मंजीत व विशाल, ईएएसआई सोमबीर व एचसी रणबीर
2- डीएसपी हेडक्वार्टर- सदर थाना प्रभारी एसआई बीर सिंह, एसआई सुरेंद्र, पीएसआई सन्नी, एएसआई राकेश, एचसी श्रीभगवान व ईएचसी विकास
3-डीएसपी-1- स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई शमशेर सिंह, एएसआई सुरेंद्र व राजकूपर, एचसी रवि कुमार, धर्मेंद्र व प्रदीप कुमार
4- डीएसपी बाढड़ा- एसआई बलबीर सिंह, एएसआई सुरेंद्र दांगी, सतबीर सिंह व प्रवीन कुमार, एचसी धनप्रकाश व ईएचसी शिव कुमार
5- एसएचओ बाढड़ा- इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, एसआई हरेश कुमार व जयबीर सिंह, एएसआई पवन कुमार, एचसी संजय कुमार, एसए बाढड़ा थाना
6- एसएचओ बौंदकलां- इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, एसआई अनिल कुमार, एएसआई जोरा सिंह व राधेश्याम, एचसी संजय कुमार व एसए बौंदकलां थाना।
7- एसएचओ साइबर क्राइम : इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसआई जितेंद्र सिंह, एएसआई अनिल कुमार, एचसी शिव कुमार व सुरेश कुमार, ईएचसी ऋषिपाल
8- रिजर्व प्रभारी- इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया, इंस्पेक्टर कमरुद्दीन, ईएसआई ईश्वर सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व संजीत और एचसी हरिओम
- पहली बार हुई जिले में इतनी बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में एकसाथ इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है। इस कार्रवाई में 20 मामले दर्ज हुए हैं जबकि इससे पहले एक दिन की कार्रवाई में अधिकतम दस मामले दर्ज हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा जिले में मंगलवार को दिनभर रही।
- कोई दुकान के सामने तो कोई स्कूल के पास बेचता मिला नशा
सोमवार को पुलिस टीमों ने 12 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ दबिश दी। उस दौरान पुलिस टीम को कोई अपनी दुकान पर शराब की अवैध बिक्री करता मिला तो कोई स्कूल या धर्मशाला के समीप नशा बेचता मिला। इस कार्रवाई से नशा बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा और कई तो अपने प्रतिष्ठान बंद करके भूमिगत हो गए।
वर्जन:
जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि या तो वो अपराध छोड़ दें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस प्रकार की कार्रवाई नियमित की जाएगी और मेरी अपील है कि लोग भी नशा तस्करों की धरपकड़ में सहयोग करें।
- दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी